शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, मिली सोनिया गांधी की मंजूरी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 09:09 PM IST

Shashi Tharoor: सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले शशि थरूर नेउस ऑनलाइन याचिका की पैरवी की थी, जिसमें पार्टी के युवा सदस्यों ने सुधारों की मांग की और कहा है कि अध्यक्ष पद के हर उम्मीदवार को ये संकल्प लेना चाहिए कि निर्वाचित होने पर वह ‘उदयपुर नवसंकल्प’ को पूरी तरह लागू करेगा।

शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, मिली सोनिया गांधी की मंजूरी!
Photo Credit: ANI

Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर को सोमवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आगामी चुनाव में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में आज सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद ये फैसला हुआ है। सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के दौरान शशि थरूर ने उनसे कहा कि वह पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव!

सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले शशि थरूर नेउस ऑनलाइन याचिका की पैरवी की थी, जिसमें पार्टी के युवा सदस्यों ने सुधारों की मांग की और कहा है कि अध्यक्ष पद के हर उम्मीदवार को ये संकल्प लेना चाहिए कि निर्वाचित होने पर वह ‘उदयपुर नवसंकल्प’ को पूरी तरह लागू करेगा। शशि थरूर ने ट्विटर पर ये याचिका शेयर की और कहा कि अब तक इस पर 650 से अधिक लोगों ने साइन किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस याचिका का स्वागत करता हूं, जिसे कांग्रेस के युवा सदस्यों का एक समूह प्रसारित कर रहा है। इसमें पार्टी के भीतर रचनात्मक सुधारों की मांग की गई है। इस पर 650 से अधिक लोगों ने अब तक साइन किए हैं। मैं इसकी पैरवी करके खुश हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को जारी की जाएगी अधिसूचना

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
 

End of Article