देश

'टोटल कैप्चरिंग की गई...' CEC ज्ञानेश पर ममता का वार, 'सिंबल के लिए गए सांसदों से कहा- Get Lost',बोलीं- 'जनता माफ नहीं करेगी'

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने CEC पर निशाना साधते हुए EVM, काउंटिंग और चुनाव प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का आरोप लगाया, कहा- ज्ञानेश कुमार ने लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश की।

Image

CEC ज्ञानेश पर ममता का करारा वार

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए EVM, काउंटिंग और चुनाव प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों के वोट देने के अधिकार से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है।ममता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश की, भारत की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में वोटरों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है और कहा है कि जिन इलाकों में TMC जीती थी, वहां ज़्यादा नाम हटाए गए।

'जिन्होंने लोगों के अधिकार खत्म करने का काम किया, उन्हें कैसे माफ कर सकती हूं'

ममता ने कहा- जिन लोगों ने लोगों के अधिकार खत्म करने का काम किया, उन्हें कैसे माफ कर सकती हूं। SIR को लेकर पार्टी ने पहले इस तरह प्वाइंट-वाइज चर्चा नहीं की थी। चुनाव अप्रैल-मई में हुआ और बंगाल में सितंबर से काम शुरू किया गया, हम हर चीज से लड़ने के लिए तैयार हैं

EVM, काउंटिंग और चुनाव प्रक्रिया को सेंट्रलाइज करके टोटल कैप्चरिंग की गई।

पार्टी सांसद सिंबल के लिए मिलने गए तो उन्हें 'Get lost' कहा गया

ममता ने आगे कहा-100 पीड़ितों को लेकर चुनाव आयोग के ऑफिस गए, वहां बेइज्जती की गई। पार्टी सांसद सिंबल के लिए मिलने गए तो उन्हें 'Get lost' कहा गया। चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र की जिम्मेदारी निभाने वाले व्यक्ति का हम सम्मान करते हैं।

हार्ट कोलैप्स हो जाए तो इम्यूनिटी की जरूरत क्या?

ममता ने इम्यूनिटी को लेकर सवाल उठाया कहा-'अगर हार्ट ठीक है तो इम्यूनिटी की जरूरत क्यों, हार्ट कोलैप्स हो जाए तो इम्यूनिटी की जरूरत क्या? इम्यूनिटी बिल उस समय पास किया गया जब 147 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निकाल दिया गया था। 147 सांसदों को हटाने के बाद क्या वह बिल बहुमत से पास हुआ? नहीं यह एक वास्तविकता है और यह वास्तविकता सामने आ रही है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article