वायरल न्यूज़

एक साल बाद खुला बंद मकान, किचन अलमारी में दिखा 'एलियन' जैसा ढांचा, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंद पड़े फ्लैट के किचन कैबिनेट के अंदर दीमकों का खतरनाक प्रकोप देखा जा सकता है। एक साल तक बंद रहने के कारण दीमकों ने अलमारी के अंदर मिट्टी के स्तंभ और अपना पूरा 'साम्राज्य' तैयार कर लिया।

Image

किचन के अंदर दिखा खतरनाक नजारा (तस्वीर साभार- @smash.pest.control)

Viral Video: घर को बंद करके लंबे समय के लिए कहीं जाना आजकल बहुत आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी गैरहाजिरी में आपके घर के कीमती फर्नीचर का क्या हाल हो सकता है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे (Shocking Video) खड़े हो जाएंगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फ्लैट लगभग 1 साल से बंद पड़ा हुआ था। जब मकान मालिक घर वापस आकर किचन का कैबिनेट खोला, तो अंदर का नजारा किसी डरावनी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था।

    वीडियो की शुरुआत में जैसे ही किचन कैबिनेट के दरवाजे को खोला जाता है, अंदर लकड़ी गायब दिखती है और उसकी जगह मिट्टी की रहस्यमयी आकृतियां और बड़े-बड़े स्तंभ बने नजर आते हैं। दीमकों ने नमी और अंधेरे का फायदा उठाकर कैबिनेट के अंदर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और एक समानांतर दुनिया या 'किला' जैसा ढांचा तैयार कर दिया। अलमारी के अंदर हजारों की संख्या में दीमक रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे 'पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज' की टीम ने स्प्रे और केमिकल के जरिए दीमकों के इस साम्राज्य को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की। देखें वीडियो...

    किचन कैबिनेट के अंदर खतरनाक नजारा

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'smash.pest.control' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 88 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दीमकों ने तो अलमारी के अंदर अपनी खुद की सभ्यता बसा ली थी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि घर बंद करने से पहले पेस्ट कंट्रोल कराना कितना जरूरी है, यह वीडियो उसका जीता-जागता उदाहरण है। कुछ लोगों का कहना है कि यह किचन कैबिनेट कम और किसी हॉरर गुफा का सेट ज्यादा लग रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article