Super Blood Moon in your City: भारत के इन शहरों के लोग कर सकेंगे सुपर ब्लडमून का दीदार, क्या आपका शहर है शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2021, 02:25 PM IST

26 मई को देश और दुनिया सुपर ब्लड मून के अद्भुत नजारे का दीदार करेगी। ऐसे में यह जानना जरूरी है क्या आप अपने शहर में सुपर ब्लड मून को देख सकेंगे।

Super Blood Moon in your City: भारत के इन शहरों के लोग कर सकेंगे सुपर ब्लडमून का दीदार, क्या आपका शहर है शामिल

26 मई को दुनिया के अलग अलग हिस्सों में लोग अद्भुत खगोलीय घटना सुपर ब्लडमून का दीदार करेंगे। बताया जा रहा है कि भारत के पूर्वी हिस्सों में आंशिक तौर पर लाल चांद का दीदार होगा, हालांकि वो बहुत कुछ साफ आसमान पर निर्भर करेगा। चक्रवात यास की वजह से मौसम के खराब रहने की संभावना है और होने पर चांद के ग्रहण का दीदार होना मुश्किल है।

भारत में आंशिक चरण 26 मई को दोपहर 3.15 से
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, भारत में ग्रहण का आंशिक चरण दोपहर 3.15 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का कुल चरण शाम 4.58 बजे समाप्त होगा, जबकि आंशिक चरण शाम 6.23 बजे समाप्त होगा।भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में चंद्रोदय के ठीक बाद आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

भारत के इन शहरों में दिखेगा चंद्रग्रहण 
ग्रहण अगरतला, आइजोल, कोलकाता, चेरापूंजी, कूचबिहार, डायमंड हार्बर, दीघा, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, लुमडिंग, मालदा, उत्तरी लखीमपुर, परेडी, पासीघाट, पोर्ट ब्लेयर, पुरी, शिलांग, सिबसागर और सिलचर में देखा जाएगा। 





दुनिया के इन देशों में दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण
नासा के अनुसार, पूर्ण चंद्रग्रहण संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा, पूरे मेक्सिको, अधिकांश मध्य अमेरिका और इक्वाडोर, पश्चिमी पेरू, दक्षिणी चिली और अर्जेंटीना में चंद्रमा के निकट दिखाई देगा। एशियन पैसिफिक रिम के साथ, पूर्ण ग्रहण चंद्रोदय के ठीक बाद दिखाई देगा। 

End of Article