Jharkhand: झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, LPG सिलेंडर से लदे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 01:02 PM IST

Jharkhand Road Accident: झारखंड के पाकुड़ में बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

Jharkhand: झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, LPG सिलेंडर से लदे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली: झारखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है यहां पाकुड़ में LPG सिलेंडर से लदे ट्रक ने बस को टक्कर मारी है जिससे ये हादसा पेश आया है, हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं, वहीं हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दुर्घटना पाकुड़ में पडेरकोला की बताई जा रही है, एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और वहां पर स्थानीय लोग तुरंत मदद को आ गए, बाद में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाए।

घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बस और ट्रक, दोनों तेज गति से चल रहे थे जिसके चलते ये भीषण एक्सीडेंट हुआ।

हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं।मौत की सूचना मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप है और परिजनों में कोहराम मच गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!