Dehradun building collapse : देहरादून में इमारत गिरी, 3 शव निकाले गए, राहत कार्य जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2020, 08:49 AM IST

Dehradun : एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य प्रधान ने बताया कि घटना के बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

Dehradun building collapse : देहरादून में इमारत गिरी, 3 शव निकाले गए, राहत कार्य जारी
Photo Credit: ANI

देहरादून : देहरादून के छुखुवाला इलाके में एक इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य प्रधान ने बताया कि घटना के बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। अधिकारी ने बताया कि इमारत से तीन शव निकाले गए हैं जबकि तीन लोगों को जीवित बचाया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से इमारत कमजोर हो गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। 

पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।

End of Article