Corona Update: देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी, पिछले 24 घंटों में सामने आए 17,092 मामले; 29 मरीजों की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 10:24 AM IST

Corona Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कुल 14,684 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिससे कुल रिकवरी दर लगभग 98.54 प्रतिशत हो गई और कुल रिकवरी डेटा बढ़कर 4,28,51,590 हो गया है।

Corona Update: देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी, पिछले 24 घंटों में सामने आए 17,092 मामले; 29 मरीजों की हुई मौत
Photo Credit: ANI

Corona Update: देश में कोरोना के मामले पिछले कई हफ्तों से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,092 नए मामले आने से जहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,34,86,326 हो गई, वहीं 29 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,168 हो गई है। 

देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 17,092 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कुल 14,684 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिससे कुल रिकवरी दर लगभग 98.54 प्रतिशत हो गई और कुल रिकवरी डेटा बढ़कर 4,28,51,590 हो गया है। इसी के साथ देश में कोरोना क एक्टिव मामले बढ़कर 1,09,568 हो गए हैं।

दैनिक सकारात्मकता दर 4.14 प्रतिशत 

24 घंटे की अवधि में एक्टिव कोरोना के मामलों में 2,379 की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के एक्टिव मामलों में कुल संक्रमण का 0.25 प्रतिशत शामिल है। 2 जुलाई को दैनिक सकारात्मकता दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में केरल से सबसे ज्यादा कोरोना के 3,904 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,249 मामले, तमिलनाडु में 2,385 मामले, पश्चिम बंगाल में 1,739 मामले और कर्नाटक में 1,073 मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों से कम से कम 72.25 फीसदी नए मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले केरल 22.84 नए मामलों के लिए जिम्मेदार है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!