MSP: केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कमेटी का किया गठन, संयुक्त किसान मोर्चा के 3 सदस्य होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 09:38 PM IST

MSP: इसी साल फरवरी में पीएम मोदी ने कहा था कि वे एमएसपी पर पैनल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे राज्यों के चुनाव के बाद गठित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल है, जो पूर्व कृषि सचिव हैं।

MSP: केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कमेटी का किया गठन, संयुक्त किसान मोर्चा के 3 सदस्य होंगे शामिल
Photo Credit: ANI

MSP: केंद्र ने आखिरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कृषि मुद्दों को हल करने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष के रूप में पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। पैनल का उद्देश्य प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 12 जुलाई को अधिसूचना जारी की थी।

केंद्र ने एमएसपी पर कमेटी का किया गठन

संयुक्त किसान मोर्चा के 3 सदस्य होंगे शामिल

संयुक्त किसान मोर्चा के तीन सदस्यों को एमएसपी समिति का हिस्सा होना है। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा को तीन नाम केंद्र को भेजने को कहा गया है। पिछले साल नवंबर में तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए किसानों की मांग पर चर्चा करने के लिए एक समिति गठित करने का वादा किया था।

वहीं इसी साल फरवरी में पीएम मोदी ने कहा था कि वे एमएसपी पर पैनल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे राज्यों के चुनाव के बाद गठित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल है, जो पूर्व कृषि सचिव हैं। इसके अलावा समिति में नीति आयोग के सदस्य (कृषि) रमेश चंद, कृषि अर्थशास्त्री में डॉ. सीएससी शेखर (भारतीय आर्थिक विकास संस्थान) और डॉ सुखपाल सिंह (आईआईएम, अहमदाबाद) हैं।  

साथ ही समिति में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान भारत भूषण त्यागी हैं। किसानों के प्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा से तीन सदस्य शामिल हैं। वहीं अन्य किसान संगठनों के सदस्यों में गुणवंत पाटिल, कृष्णवीर चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, गुणी प्रकाश और सैय्यद पाशा पटेल हैं। 
 

End of Article