राजस्थान और जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन, BSF ने की 18 राउंड फायरिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 10:04 AM IST

जम्मू और राजस्थान से सटे पाकिस्तानी सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सीमा सुरक्षा बल ने 18 राउंड फायरिंग की। दोनों ही जगहों पर तलाशी अभियान जारी है।

राजस्थान और जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन, BSF ने की 18 राउंड फायरिंग

श्रीगंगानगर/जम्मू:  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू और राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने पर उस पर गोलीबारी की। अधिकारियों के मुताबिक यह सुनिश्चित करने के लिए सघन तलाश अभियान चलाया गया कि कहीं ड्रोन से हथियार अथवा मादक पदार्थ तो नहीं गिराए गए। दोनों ही जगहों पर ये ड्रोन आज तड़के सुबह देखे गए। 

राजस्थान मे बॉर्डर के नजदीक देखे गए ड्रोन

वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने बताया, 'सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बीती रात राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन की गतिविधि को देखा। बीएसएफ की गश्ती टीम ने ड्रोन पर करीब 18 राउंड फायरिंग की। तलाशी अभियान जारी है।' पाकिस्तान इन इलाकों में हमेशा से ही घुसपैठ की कोशिश करने में लगा रहता है और ड्रोन के जरिए भी वह तस्करी या जासूसी करते रहा है।

जम्मू में भी देखा गया ड्रोन

यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन देखे जाने के बाद बीएसएफ सतर्क हो गया है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि बल के जवानों ने उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु पर उस समय गोलीबारी की जब वह अरनिया के नागरिक इलाके में सुबह करीब चार बजकर 10 मिनट पर दाखिल हुआ। प्रवक्ता ने कहा,‘अरनिया के इलाके में बीएसएफ के जवानों ने सुबह 4:10 बजे एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी। सैनिकों ने आवाज की दिशा में गोलियां चलाई। पुलिस की मदद से इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया।' अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन देखने के 10 मिनट के भीतर करीब 18 गोलियां चलाईं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट