Bhagwant Mann Wedding: भगवंत मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा भी रहे मौजूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 04:35 PM IST

Bhagwant Mann Wedding: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।

Bhagwant Mann Wedding: भगवंत मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा भी रहे मौजूद
Photo Credit: ANI

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी की रस्में चंडीगढ़ में उनके घर पर हुईं। शादी सिख रीति रिवाजों से संपन्न हुई। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान की शादी में शामिल हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।

डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान

वहीं शादी में मेहमानों के आने शुरू होते ही सीएम भगवंत मान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सबसे पहले पहुंचने वालों में राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा शामिल थे। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं यहां अपनी मां के साथ आया हूं। इस खास मौके पर मैं मान साहब और उनके परिवार को तहे दिल से बधाई देता हूं। राघव चड्ढा ने भगवंत मान के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा कि साडे वीर दा व्याह, सानु गोडे गोडे चाहो। 

शादी में करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्तों को बुलाया गया

पंजाब के सीएम ने सिर्फ अपने करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्तों को शादी के लिए आमंत्रित किया था। पंजाब के सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर पेशे से एक फिजिशियन हैं, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली हैं। उन्होंने 2018 में हरियाणा के मुलाना में महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। शादी के बंधन में बंधने से कुछ घंटे पहले डॉ गुरप्रीत कौर ने ट्वीट कर कहा कि दिन शगना दा चढेया। भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। साल 2015 में वो अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। पहली शादी से भगवंत मान के दो बच्चे हैं। 
 

End of Article