Bhagwant Mann Wedding: आज दूसरी बार दूल्हा बनेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, दुल्हन गुरप्रीत कौर के बारे में जानें ये 5 बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 12:28 PM IST

Bhagwant Mann Wedding: 48 साल के भगवंत मान आज हरियाणा की कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। साल 2015 में भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था।

Bhagwant Mann Wedding: आज दूसरी बार दूल्हा बनेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, दुल्हन गुरप्रीत कौर के बारे में जानें ये 5 बातें
Photo Credit: ANI

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। 48 साल के भगवंत मान आज हरियाणा की कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम उनके घर पर बड़े सरल और सादगी भरे अंदाज में होगा और जिसमें सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नव दंपति को आशीर्वाद देने समारोह में पहुंचेंगे। साल 2015 में भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। मुख्यमंत्री के दो बच्चे हैं।

डॉ गुरप्रीत कौर के बारे में जानें ये 5 बातें- 

  1. गुरप्रीत कौर 32 साल की हैं। कौर का परिवार कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह एक किसान हैं। उनकी मां माता राज कौर गृहिणी हैं।
  2. गुरप्रीत कौर की दो बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं। भगवंत मान के करीबी सूत्रों ने कहा कि उनके परिवार सालों से जुड़े हुए हैं।
  3. चाचा गुरिंदर जीत ने बताया कि गुरप्रीत हमेशा पढ़ाई में अव्वल थी। पिहोवा में उनकी एक पड़ोसी वनीता बहल ने संवाददाताओं से कहा कि गुरप्रीत एक दयालु, देखभाल करने वाली और बहुत बुद्धिमान युवा महिला है।
  4. चाचा ने कहा कि गुरप्रीत ने हरियाणा के मुलाना के महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की, जहां वह स्वर्ण पदक विजेता थी, उसके चाचा कहते हैं।
  5. सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत कौर ने पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भगवंत मान की मदद की थी।
End of Article