बिजनेस

Share Market Today : Nifty 150, Sensex 550 अंक उछला, क्या लंबी टिक पाएगी ये तेजी?

शेयर बाजार में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही मार्केट ब्रेड्थ में खरीदारी देखने को मिल रही है। खासतौर पर बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में खरीदारी है।

Image

बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी का माहौल

Share Market Sensex Nifty Today : हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए राहत लेकर आई है। सोमवार, 5 अक्टूबर को कारोबार खुलते ही Sensex और Nifty में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सुबह 9:40 बजे तक Sensex 574.38 अंक यानी 0.80% चढ़कर 72,484.08 पर पहुंच गया, जबकि Nifty 154.30 अंक यानी 0.69% की तेजी के साथ 22,576.25 के आसपास कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में Nifty 22,421.95 और Sensex 71,909.70 पर बंद हुए थे।

बाजार की शुरुआत मजबूत रहने के पीछे वैल्यू बायिंग (Value Buying) और वैश्विक संकेत (Global Cues) का असर नजर आ रहा है। Asia के प्रमुख बाजारों में भी तेजी देखने को मिली, जिसमें जापान का Nikkei 2% से ज्यादा मजबूत है।

22,600 के सपोर्ट पर Nifty

आज की तेजी में खास बात यह है कि Nifty ने 22,500 के ऊपर शुरुआत की और 22,600 के अहम सपोर्ट लेवल को डिफेंड करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स का इंट्रा डे लो 22,506 रहा। इस तरह बाजार पर बायर्स की मजबूत पकड़ दिखाई दे रही है। वहीं, ब्रॉड मार्केट में भी खरीदारी का ट्रेंड है। क्योंकि, Nifty 100, Nifty 200 और Nifty 500 तीनों हरे निशान में हैं। इसके अलावा मार्केट ब्रेड्थ भी मजबूत है। NSE पर

3,177 स्टॉक्स में कारोबार हो रहा है। इनमें से 2,082 शेयर में बढ़त में और 976 शेयर गिरावट में थे।

बैंकिंग सबसे ज्यादा खरीदारी

आज बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी दखेने को मिल रही है। बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में सबसे मजबूत बायिंग दिख रही है। Nifty Bank 1.07%, जबकि Nifty Financial Services 1.09% ऊपर है। Private Bank index भी 0.77% चढ़ा है और PSU Bank index में 1.74% की तेजी है। इसके अलावा Financial Services ex-Bank index 1.20% ऊपर कारोबार कर रहा है।

IT sector भी बाजार को सहारा दे रहा है। Nifty IT 0.98% ऊपर है। Media, Consumer Durables और Oil & Gas sectors में भी तेजी दिखाई दे रही है। Nifty Media 1.69%, Consumer Durables 1.12% और Oil & Gas 0.91% मजबूत हैं।

ऑटो और फार्मा में दबाव

जहां कई सेक्टर में खरीदारी है, वहीं ऑटो (Nifty Auto), फार्मा और हेल्थकेयर पीछे चल रहे हैं। Nifty Auto में 0.79% की गिरावट है, जबकि Nifty Pharma 0.68% और Healthcare Index 0.81% कमजोर हैं। इससे साफ है कि बाजार में broad-based buying के बावजूद sector rotation देखने को मिल रहा है।

वोलैटिलिटी घटी, क्रूड की टेंशन कायम

बाजार की तेजी के बीच India VIX 14.41 पर 0.31% नीचे है। यानी शुरुआती कारोबार में डर का स्तर थोड़ा कम हुआ है। दूसरी तरफ Brent Crude करीब $101.27 प्रति बैरल पर है, इसलिए तेल की चाल पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। डॉलर के मुकाबले रुपया करीब ₹96.24 प्रति डॉलर पर है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article