एजुकेशन

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास इस डेट से करें आवेदन

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: सीआरपीएफ में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर नौकरी

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: सीआरपीएफ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CRPF Head Constable Recruitment 2026 ) खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत 22 खेल शामिल हैं। इसके जरिए कांस्टेबल के 339 और हेड कांस्टेबल के 182 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2026 है।

सीआरपीएफ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। जबकि कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

CRPF Constable, Head Constable Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CRPF Constable, Head Constable Reruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृतक मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतानव कर सबमिट पर क्लकि करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

CRPF Constable, Head Constable Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

सीआरपीएफ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धि, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और स्पोर्ट्स ट्रायल के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article