Bhagwant Mann Wedding: मान की शादी में केजरीवाल-राघव चड्ढा होंगे बाराती, खाने का मेन्यू भी आया सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 12:34 PM IST

Bhagwant Mann Wedding: भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत की शादी सिख ​रीति-रिवाज से होगी। भगवंत मान की मां शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव सतोज से मुख्यमंत्री आवास आ चुकी हैं। मां और बहन के चाहने पर ही भगवंत मान एक बार फिर से अपना घर बसा रहे हैं। भगवंत मान की दुल्हनिया बनीं डॉ. गुरप्रीत भी मां की ही पसंद हैं।

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के नए-नवेले मुख्यमंत्री भगवंत मान दोबारा दूल्हा बनने जा रहे हैं। भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल और राघव चड्ढा के साथ पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री और करीबी रिश्तेदार भी शामिल होंगे। भगवंत मान की शादी चंडीगढ़ में एक प्राइवेट समारोह में होगी। भगवंत मान और गुरप्रीत के परिवार के लोग लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ही परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश बताए जा रहे हैं।

शादी में शामिल होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत की शादी सिख ​रीति-रिवाज से होगी। भगवंत मान की मां शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव सतोज से मुख्यमंत्री आवास आ चुकी हैं। मां और बहन के चाहने पर ही भगवंत मान एक बार फिर से अपना घर बसा रहे हैं। भगवंत मान की दुल्हनिया बनीं डॉ. गुरप्रीत भी मां की ही पसंद हैं।

शादी में बनेंगे खास पकवान

भगवंत मान की शादी का मेन्यू भी सामने आ गया है। शादी में मेहमानों के लिए खास पकवान बनाए जाएंगे। मेहमानों को कॉन्टिनेंटल फूड के साथ-साथ पंजाबी खाना भी मिलेगा। इसके अलावा बिरयानी और पुलाव भी खाने के मेन्यू में शामिल है।

राघव चड्ढा ने की शादी की पूरी तैयारी

शादी की पूरी तैयारियां आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के नेतृत्व में ही हो रही हैं। राघव चड्ढा की सीएम भगवंत मान के साथ एक फोटो भी सामने आई है। इसमें मान की शादी के मौके पर राघव चड्ढा उनके कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते  नजर आ रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे यार की शादी।' 

बता दें कि भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से छह साल पहले तलाक ले लिया था। इंद्रजीत कौर अभी अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। भगवंत मान जब पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे शामिल हुए थे।

End of Article