वायरल न्यूज़

अब मशीन करेगी मिस्त्रियों का काम! सीढ़ियों पर कंक्रीट फिनिशिंग का Video हुआ वायरल

मिस्त्री का काम करती मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मशीन ने सीढ़ियों और रैंप पर कंक्रीट को बेहद आसानी से समतल कर लोगों को हैरान कर दिया।

Image

कंक्रीट फिनिशिंग का काम करती मशीन (X/@HasnaZaruriHai)

टेक्नोलॉजी लगातार हमारी जिंदगी और काम करने के तरीके को बदल रही है। अब इसका एक मजेदार उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मशीन सीढ़ियों और रैंप पर कंक्रीट को बेहद आसानी से समतल करती नजर आ रही है। वीडियो के साथ लिखा है- “मिस्त्रियों की नौकरी खतरे में है।” वीडियो देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं। जिसकी वजह है मशीन का काम करने का तरीका।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मशीन ने मिनटों में कर दिया काम

वीडियो (Video) में एक निर्माण स्थल दिखाई दे रहा है। जहां घर के बाहर सीढ़ियों और ढलान वाली रैंप पर ताजा कंक्रीट बिछा हुआ है। आमतौर पर ऐसे काम को मिस्त्री अपने हाथों से करते हैं। इसके लिए उन्हें कई औजारों की मदद लेनी पड़ती है और काफी समय भी लगता है लेकिन यहां एक खास मशीन इस काम को करती दिखाई दे रही है। मशीन धीरे-धीरे कंक्रीट वाली ढलान पर आगे बढ़ती है और उसके आगे लगा फिनिशिंग अटैचमेंट कंक्रीट को बराबर करता जाता है। देखते ही देखते सतह काफी चिकनी और एकसमान दिखाई देने लगती है।

वीडियो को लेकर शुरू हुआ मजेदार सवाल-जवाब

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट करना भी शुरू कर दिया। किसी ने मशीन की तारीफ की तो किसी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि “अब मशीन नीचे कैसे आएगी?” कुछ यूजर्स ने मिस्त्रियों को लेकर भी मजेदार कमेंट किए। वहीं कुछ लोगों ने इसे टेक्नोलॉजी की बड़ी उपलब्धि बताया। कई लोगों के मन में यह सवाल भी आया कि अगर मशीनें ऐसे काम आसानी से करने लगीं तो आने वाले समय में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर इसका कितना असर पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article