आज की ताजा खबर Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज का हवाई सर्वेक्षण, वृंदावन के व्यवसायी को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 30 लाख रुपये की ठगी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 5 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [CJP प्रोटेस्ट] [जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन] [पीएम मोदी] [काश पटेल] [फ्लायदुबई विमान हादसा] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कामकाज और चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 5 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। याचिकाओं में ज्ञानेश कुमार के निलंबन के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े फैसलों, दिशा-निर्देशों और कथित सॉफ्टवेयर बदलावों को चुनौती दी गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग के दो कथित शार्प शूटरों, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। AICC की महासचिव और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत द्वारा निकाली जा रही व्यक्तिगत यात्रा को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। उधर, फ्लाईदुबई विमान को कथित तौर पर हाईजैक कर आतंकी हमला करने की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, UAE में हिरासत में लिए गए को-पायलट हमाम अल-हमामी ने जांचकर्ताओं को कथित तौर पर बताया कि वह विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश करने की योजना बना रहा था। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज का हवाई सर्वेक्षण, वृंदावन के व्यवसायी को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 30 लाख रुपये की ठगी
बालोद में 22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
प्रीता वर्मा बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP
भावनगर के वडवा में जर्जर मकान भरभराकर गिरा
रांची में सुरक्षा एजेंसी के दफ्तर में भीषण आग, सवा करोड़ की संपत्ति स्वाहा
इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स वाली महिला गांधीजी पर आपत्तिजनक रील के मामले में गिरफ्तार
वृंदावन के व्यवसायी को ‘डिजिटल अरेस्ट' कर 30 लाख रुपये की ठगी
दिलजीत दोसांझ ने ‘ऑरा टूर' के भारत में कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा की
वह देश के सात शहरों में प्रस्तुति देंगे।
दोसांझ ने रविवार को ’इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ कार्यक्रमों के शहर और तारीखें दी गई थीं। वह एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तुति के साथ टूर की शुरुआत करेंगे।
दिलजीत इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई और 29 नवंबर को बेंगलुरु में कार्यक्रम होगा। इसके बाद वह पांच दिसंबर को लखनऊ के नेशनल जंबोरी ग्राउंड में प्रस्तुति देंगे।
दिलजीत चंडीगढ़ में प्रस्तुति के साथ अपने भारत दौरे का समापन करेंगे।
चंडीगढ़ में कार्यक्रम की तारीख आयोजकों ने अभी घोषित नहीं की है।
इस कार्यक्रम का आयोजन बुकमायशो कर रहा है।
दोसांझ का ’ऑरा टूर’ अप्रैल में वैंकूवर से शुरू हुआ था। वह उत्तरी अमेरिका (अमेरिका और कनाडा), यूरोप (ब्रिटेन सहित) और ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) समेत कई क्षेत्रों में प्रस्तुति दे चुके हैं।
भाषा जितेंद्र अमित
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से छह मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
साइबेरियाई लैब में बड़ा हादसा, टेस्ट ट्यूब टूटने से रूसी रिसर्चर की मौत, निमोनिक प्लेग का खतरा बढ़ा
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नमूने एकत्र करते समय दार्या शिपिलोवा के हाथ से जीवित बैक्टीरिया वाली एक कांच की टेस्ट ट्यूब गलती से छूटकर टूट गई थी। हादसे के बाद शिपिलोवा की तबीयत तेजी से बिगड़ी और उन्हें गंभीर निमोनिया के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर पर रखे जाने के बावजूद 2 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जहां पड़ोसी क्षेत्र बुरियाटिया के प्रमुख ने इसे प्लेग से जुड़ी मौत बताया, वहीं रूस की केंद्रीय स्वास्थ्य एजेंसी (Rospotrebnadzor) ने आधिकारिक तौर पर इसे अज्ञात कारण से हुआ गंभीर निमोनिया करार दिया है।
पुलिस को राजधानी में प्रदर्शन की अनुमति का निर्देश देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए SC सहमत
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन
भाजपा को हराने के लिए सभी एकजुट हों: द्रमुक
ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर SC का अंतरिम आदेश से इनकार
दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ते दुष्कर्म और यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
बेंगलुरु के पास खदान के गड्ढे में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक पत्थर की खदान के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गणेश आंजनेय विनय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से विजयवाड़ा का निवासी था और फिलहाल अल्सूर में रह रहा था। उसने बताया कि दो दिन के बचाव अभियान के बाद रविवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दो अक्टूबर को हुआ जब विनय आठ लोगों के एक समूह के साथ ट्रैकिंग पर गया था। इस समूह से वह सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए जुड़ा था। यात्रा के दौरान सभी लोग तैरने के लिए पानी से भरी एक खदान के पास रुके। विनय अन्य साथियों के साथ खदान के गड्ढे में उतरा और तैरने लगा, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और उसका कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम और ईश्वर मल्पे के नेतृत्व में गोताखोरों के एक विशेष दल ने व्यापक तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत और लगातार प्रयासों के बाद रविवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिगणी थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
