एजुकेशन

CG Vyapam: सीजी व्यापम सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक, परीक्षा 11 अक्टूबर को

CG Vyapam Assistant Teacher Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, सीजी व्यापम सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 आज यानी 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाना है।

Image

सीजी व्यापम सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड Link

CG Vyapam Assistant Teacher Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, सीजी व्यापम सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 आज यानी 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाना है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट-vyapamcg.cgstate.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के जरिए सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें 795 पद ई-संवर्ग और 1,497 पद टी-संवर्ग के लिए हैं। भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक चली थी। इसके बाद 22 से 24 अगस्त तक आवेदन में सुधार का मौका दिया गया था।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं। इसके बाद Admit Card सेक्शन में जाकर Assistant Teacher Recruitment Exam 2026 (LSAT26) लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। बिना वैध प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

11 अक्टूबर को होगी परीक्षा

CG Assistant Teacher Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए राज्य के 16 जिला मुख्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय के साथ परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article