जेल में बंद आजम खान से मिले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, 'समाजवादी पार्टी' नेताओं से नहीं कर रहे मुलाकात 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 04:27 PM IST

समाजवादी पार्टी (SP) के दिग्गज नेता आजम खान ने शिवपाल यादव के बाद अब सीतापुर जेल में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम से भी मुलाकात की है। 

जेल में बंद आजम खान से मिले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, 'समाजवादी पार्टी' नेताओं से नहीं कर रहे मुलाकात 

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान (Azam Khan) सीतापुर जेल में बंद हैं, हाल ही में उनसे शिवपाल सिंह ने मुलाकात की थी, उसके बाद सक्रिय हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा को आजम खान का हाल लेने के लिए भेजा था लेकिन आजम ने उनसे मुलाकात नहीं की।

माना जा रहा है कि आजम खान अखिलेश यादव से नाराज हैं वहीं अब अखिलेश से नाराजगी के बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आजम खान से मुलाकात (Azam Khan met Pramod Krishnam) की है।

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम् भी सोमवार को सीतापुर जेल पहुंचे और उन्होंने आज़म खान से मुलाकात की, इस मुलाकात को अहम बताया जा रहा है। आजम खान अखिलेश और सपा से नाराज़ बताये जा रहे हैं यही कारण है कि आज़म खान और उनका परिवार अन्य पार्टियों के नेताओं से तो मिल रहा है लेकिन सपा नेताओं से मिलने में परहेज बरत रहे हैं।

सोमवार सुबह कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम सीतापुर जेल पहुंचे कुछ देर इंतजार के बाद पुलिस और आजम खान की ओर से मिली परमीशन के बाद उन्हें जेल के अंदर भेजा गया, माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद ये साफ है कि आजम अपनी पार्टी और उनके नेताओं से खासे खफा हैं और उनसे कोई संवाद नहीं कर रहे हैं जबकि अन्य दलों से उनकी बात हो रही है।

End of Article