आजम खान से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे रविदास मेहरोत्रा, कहा- जेल में हो सकती है उनकी 'हत्या'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 04:43 PM IST

सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे सपा नेता रविदास मेहरोत्रा, उनका आरोप है कि जेल में आजम खान की हत्या हो सकती है

आजम खान से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे रविदास मेहरोत्रा, कहा- जेल में हो सकती है उनकी 'हत्या'

नई दिल्ली: सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने आजम खान को लेकर बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने जेल में आजम की हत्या होने की बात कही है, इस बयान बाद से ही सियासत में हड़कंप है,  गौर हो कि सीतापुर जेल में बंद आजम खान से सपा डेलीगेशन मिलने गया था।

आजम खान से मिलने से पहले रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि जेल में आजम की हत्या हो सकती है, उन्होंने कहा कि उनका सही से ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गौर हो कि दो दिन पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद आज अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से विधायक और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा भी आजम से मिलने सीतापुर पहुंचे थे।

वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा आज आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे लेकिन उनकी सपा नेता आजम खान से मुलाकात नहीं हो सकी, सपा विधायक ने जेल प्रशासन पर मुलाकात न कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि आजम खान की तबीयत खराब है और वह सो रहे हैं हालांकि उनसे मुलाकात की बात पर वह कुछ बोले नहीं. उनकी सेहत खराब है उन्होंने कहा कि आजम खान हमेशा सपा के साथ रहे हैं और रहेंगे.पार्टी आजम खान की हितैषी रही है और आगे भी रहेगी।

End of Article