Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि शाम होते-होते एक और आरोपी का एनकाउंटर किया। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक दो आरोपी ढेर हो चुके हैं, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रहम की भीख मांगता नजर आया आरोपी
बीते दिनों जो शूटर रोहित गोदारा-गोल्डी बरार का आतंक दिखाकर ऑटोमेटिक पिस्तौल हवा में लहराकर गोलीबारी कर रहे थे वो आज बाबा की पुलिस का जलवा देख रहम की भीख मांगते हुए नजर आए और उनके मुंह से यही निकल रहा था कि अब दोबारा कभी यूपी में नहीं आएंगे। बाबा जी की पुलिस के सामने कभी नहीं जाएंगे। अदाकार दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस एक्शन में नजर आ रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी रामनिवास के पैर में गोली लगी और उसके साथी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रामनिवास हाथ जोड़कर जमीन पर लेटा हुआ है और पुलिस से कथित तौर पर कह रहा है, “बाबा के यूपी में कभी नहीं आऊंगा सर।” पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आर्य ने बताया कि पूछताछ के दौरान रामनिवास ने गोलीबारी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गाजियाबाद में यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की अपराध जांच इकाई ने मिलकर बुधवार को रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो शूटरों रवींद्र और अरुण को एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और अंतत: बरेली पुलिस ने एक और आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।
