देश

कोलकाता में बनेगी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा, अमित शाह ने किया शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के न्यू टाउन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया। वे उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए एक दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर राज्य की संगठनात्मक स्थिति और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Image

कोलकाता में उनकी 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया।

Photo : Twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख विचारकों में शामिल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को कोलकाता में उनकी 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया। शाह एक दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं और इस दौरान मुखर्जी की 125वीं जयंती से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में आयोजित कार्यक्रम में 125 फुट ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रतिमा को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में बनाया जाएगा।

स्मृति कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

अमित शाह शाम को विश्व बांग्ला मेला मैदान में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यभर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है। आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा अमित शाह पश्चिम बंगाल भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति और राज्य में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में चर्चा होगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध