देश

चांद-सूर्य के बाद अब शुक्र की बारी, अगले मिशन में जुटा इसरो; सौरमंडल से बाहर के ग्रहों पर भी भारत की नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 11:17 PM IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऐसे तारों के रहस्य सामने लाने की योजना बनाई है, जिन पर पर्यावरण होने की बात कही जाती है या जो सौरमंडल से बाहर स्थित हैं।

Image

चांद-सूर्य के बाद अब शुक्र पर इसरो की नजर

Photo : Twitter

चांद और सूर्य मिशन के बाद अब इसरो की नजर शुक्र ग्रह पर है। इसरो इसे लेकर जल्द ही मिशन लॉन्च करेगा। इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा कि इसरो की योजना सौरमंडल के बाहर के ग्रहों पर भी मिशन लॉन्च करने की है। ताकि तारों की दुनिया के रहस्य भी उजागर हो सकें।

क्या है इसरो की योजना

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऐसे तारों के रहस्य सामने लाने की योजना बनाई है, जिन पर पर्यावरण होने की बात कही जाती है या जो सौरमंडल से बाहर स्थित हैं। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

शुक्र मिशन जल्द होगा लॉन्च

भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इनसा) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो शुक्र ग्रह (वीनस) के अध्ययन के लिए एक मिशन भेजने और अंतरिक्ष के जलवायु तथा पृथ्वी पर उसके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए दो उपग्रह भेजने की योजना भी बना रही है।

क्या कहा एस सोमनाथ ने

उन्होंने कहा कि एक्सपोसैट या एक्स-रे पोलरीमीटर सैटेलाइट इस साल दिसंबर में प्रक्षेपण के लिए तैयार है, जो समाप्त होने की प्रक्रिया से गुजर रहे तारों का अध्ययन करने के लिए है। सोमनाथ के मुताबिक- "हम एक्सोवर्ल्ड्स नामक एक उपग्रह की अवधारणा पर भी विचार कर रहे हैं जो हमारे सौरमंडल से बाहर के ग्रहों और अन्य तारों का चक्कर लगा रहे ग्रहों का अध्ययन करेगा।"

मंगल मिशन भी होगा लॉन्च

उन्होंने कहा कि सौरमंडल के बाहर 5,000 से अधिक ज्ञात ग्रह हैं जिनमें से कम से कम 100 पर पर्यावरण होने की बात मानी जाती है। सोमनाथ ने कहा कि मंगल पर एक अंतरिक्षयान उतारने की योजना अवधारणा के स्तर पर है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article