Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 4 फरवरी, 2023 :बजट को जन-जन तक पुहंचाने के लिए आज से BJP का दो दिवसीय अभियान शुरू हो रहा है जिसके तहत देशभर में 50 केंद्रों पर केंद्रीय मंत्री और आर्थिक विशेषज्ञ सम्मेलन करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह आज मिशन झारखंड पर हैं औरक देवघर में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर में जोशीमठ जैसा खतरा पैदा हो गया है। डोडा में जमीन धंसने से कई घरों में दरार आ गई है जिसके बाद 19 परिवार सुरक्षित जगह पर भेजे गए हैं। वहीं समान आचार संहिता पर आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक होगी। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
नैरोगेज ट्रैक पर रेल मोटरकार के स्थान पर चलाई जाने वाली विशेष ट्रेन चेन्नई से कालका (Kalka) पहुंच गई है। तीन डिब्बों वाली बिना इंजन की तेज रफ्तार गाड़ी को कालका-शिमला (Shimla) के बीच ट्रायल करने की अंबाला रेल मंडल (Ambala Railway) को रेलवे बोर्ड से अनुमति मिली है।
जामिया हिंसा केस में दिल्ली की अदालत ने शर्जिल इमाम और आसिफ तन्हा को दोषमुक्त कर दिया है। 15 दिसंबर 2019 को जामिया विश्वविद्यालय के करीब नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़ हुई थी। साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरुल वर्मा ने आदेश सुनाया।
अमेरिका के एयर स्पेस में चीन का जासूसी गुब्बारा उड़ रहा है या चीन के मुताबिक मौसम की जानकारी के लिए भेजा गुब्बारा अपने रास्ते से भटक कर अमेरिकी एयर स्पेस में दाखिल हो गया। चीन ने जासूसी गुब्बारा होने से इनकार किया है। लेकिन अमेरिका का कहना है कि मोंटाना में न्यूक्लियर साइलोज हैं और इसके जरिए निगरानी की जा रही है।
G20 सम्मेलन से पहले दिल्ली के कायाकल्प की तैयारियां चल रही हैं, इसे लेकर दिल्ली सरकार तमाम प्रोजेक्टस को मंजूरी देकर उन्हें अमलीजामा पहनाने में लगी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग 448.37 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बजट आवश्यकता का उल्लेख किया गया है, जिसने एयरपोर्ट रोड और प्रगति मैदान के आसपास के प्रमुख हिस्सों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है।
इस समय पाकिस्तानी रुपए की कीमत एक डॉलर के मुकाबले 275 के पार है। पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा का भंडार 3.1 बिलियन डॉलर से कम है। यानी कि पाकिस्तान बाहरी मुल्कों से सिर्फ 18 दिन आयात करने में सक्षम है। अगर उसे किसी और मुल्क से मदद नहीं मिली तो जो जहां जैसे है सब कुछ ठहर जाएगा। यानी कि पाकिस्तान का हाल वही होगा जो श्रीलंका का हुआ।
रामचरितमानस पर जारी विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने रामचरितमानस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामायण में जो अच्छी चीज है, उसे ग्रहण कर लिजिए, जो आपको नहीं जमता उसे छोड़ दीजिए।
बजट के फायदों को बताने के लिए BJP का आज से 2 दिवसीय देशव्यापी चर्चा अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत लोगों को बजट का बारिकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जन-जन तक पहुंच बनाने के इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के मंत्री, BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ बजट पर सम्मेलन करेंगे।
अमेरिका के एयरस्पेस में चीन का जासूसी गुब्बारा मिलने के बाद अमेरिका का रुख कड़ा हो गया है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन का दौरा टाल दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जासूसी गुब्बारा देखा गया वो अमेरिका की संप्रभुता और सार्वभौमिकता को चुनौती है। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय कानूनों का भी उल्लंघन है।
अमेरिका के एयर स्पेस में चीन का जासूसी गुब्बारा मिलने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई है, उसका असर यह हुआ है कि 2017 के बाद पहली बार कोई विदेश मंत्री चीन के दौरे पर जाने वाला था। लेकिन उसकी यात्रा टल गई है।
Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कलयुगी भतीजों ने जमीन के लिए अपने ही चाचा का बेरहमी से कत्ल कर दिया और फिर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जिस गुब्बारे पर अमेरिका को निगरानी करने का संदेह है, वह असैन्य उद्देश्य वाला है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए किया जाता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हवा के चलते गुब्बारे की परिचालन क्षमता सीमित है और यह "अपने नियोजित मार्ग से बहुत दूर भटक गया है"।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला शख्स हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी और उनका बेटा है। ऐसे में अब दीपक के पिता ने आगरा में इस संबंध में पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम भारत के खिलाफ नौ फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए स्पिनर एडम जंपा को ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन, एश्टन एगर, लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन और युवा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को अपनी 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।
