टेक एंड गैजेट्स

Google Photos में आया Video Remix फीचर, अब बिना किसी बड़े सॉफ्टवेयर के चुटकी में एडिट होंगे वीडियो

अगर आपको वीडियो एडिटिंग नहीं आती और आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाना चाहते हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म हो गई है। गूगल का Video Remix आपके इस काम में मदद करने वाला है।

Image

गूगल फोटोज में आया नया वीडियो एडिटिंग फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

टेक जायंट गूगल अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने अपने Google Photos सेक्शन में एक धमाकेदार फीचर रोलआउट किया है जिसका नाम Video Remix है। अगर आप सोशल मिडिया के लिए हर दिन वीडियो क्रिएट करते हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है। Video Remix की मदद से आप कुछ ही सेकंड में वीडियो को बेहद आसानी से एडिट कर सकते हैं।

गूगल ने अपने Video Remix फीचर में आर्टिफिशिल टेक्नोलॉजी की मदद से Gemini Omni का इस्तेमाल किया है। गूगल के इस फीचर ने वीडियो एडिटिंग जैसे मुश्किल काम को भी बेहद आसान बना दिया है। आइए आपको इस नए फीचर के बारे में डिटेल से बताते हैं।

अगर आपको वीडियो एडिटिंग नहीं आती और आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाना चाहते हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म हो गई है। गूगल का Video Remix आपके इस काम में मदद करने वाला है। आप बिना किसी बड़े हैवी सॉफ्टवेयर और बिना किसी प्रोफेशनल स्किल के भी वीडियो एडिट कर पाएंगे।

OpenAI, Adobe को मिलेगी कड़ी टक्कर

गूगल पिछले कुछ समय से तेजी से एआई प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए-नए एआई टूल लॉन्च कर रही है। अब कंपनी वीडियो रिमिक्स नाम का फीचर लेकर आई है जो मार्केट में सीधे तौर पर Adobe, Apple और OpenAI के टूल्स को टक्कर देगी।

Google Photos में Video Remix फीचर लाने का मकसद यह है कि मोबाइल यूजर्स को अपने डेली रूटीन वर्क के वीडियो को एडिट करने के लिए किसी दूसरे वीडियो एडिटिंग ऐप्स या फिर सॉफ्टवेयर की जरूरत न पड़े। यूजर्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के लिए अपने कंटेंट को जल्द से जल्द एडिट कर पाएं।

मिलेंग प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर वाले फीचर्स

इस फीचर की मदद से कम रोशनी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो को ज्यादा साफ और अच्छी लाइट वाला बनाया जा सकता है। आप वीडियो का बैकग्राउंड भी अपनी पसंद के किसी नए सीन से बदल सकते हैं। इतना ही नहीं, Water colour, Raw Sketchbook और Oil Painting जैसे अलग-अलग आर्टिस्टिक इफेक्ट लगाकर वीडियो को बिल्कुल नया लुक दिया जा सकता है।

यानी अगर आपने कोई साधारण वीडियो बनाया है, तो उसे ऐसा दिखाया जा सकता है जैसे वह किसी खूबसूरत ग्रीनहाउस में शूट किया गया हो। शाम के समय रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सुबह की हल्की और ताज़ा रोशनी जैसा लुक दिया जा सकता है। चाहें तो पूरे वीडियो को वॉटरकलर पेंटिंग जैसा भी बनाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब करने के लिए किसी प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article