एजुकेशन

JEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, jeecup.admissions.nic.in पर करें चेक

JEECUP Counselling 2026: JEECUP द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार फ्रीज या फ्लोट का ऑप्शन चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

JEECUP Counselling 2026 (Photo - Canva)

JEECUP Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद , उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा आज यानी 10 जुलाई 2026 को यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषणा की जाएगी। परिषद द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर प्रकाशित किया जाएग, जिसे उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर चेक कर पाएंगे।

JEECUP राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

सीट अलॉटमेंट में नाम आने पर क्या करें?

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में अगर आपका नाम शामिल है तो आपको वहां दो विकल्प मिलेंगे, पहला फ्रीज का और दूसरा फ्लोट का। सीट से संतुष्ट उम्मीदवार फ्रीज विकल्प का चयन करेंगे और जो इससे संतुष्ट नहीं है वह फ्लोट के ऑप्शन का चयन करेंगे अपग्रेडेशन के लिए। सीट को फ्रीज करने वाले उम्मीदवारों को परिषद द्वारा तय समय सीमा के भीतर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • JEECUP एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
  • JEECUP सीट अलॉटमेंट लेटर
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • 10वीं और 12वीं का पासिंग सर्टिफिकेट
  • फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (फीस में छूट के लिए आवश्यक हो)
  • पासपोर्ट साइज की हाल की 4 से 6 फोटो
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • चरित्र प्रमाण पत्र

ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता उम्मीदवार को एडमिशन के दौरान होगी। इन दस्तावेजों को की कम से कम 2-2 कॉपी भी अपने पास रखें। एडमिशन फीस का भुगतान करें और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article