क्रिकेट

संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर भड़के भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर, कह दी ऐसी बात

Sanju Samson: संजू सैमसन की जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में शामिल करने पर बहस तेज हो गई है। भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है।

Image

संजू सैमसन और गौतम गंभीर (फोटो साभार- X)

Sanju Samson: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहले चार में से तीन मुकाबले हारकर टीम इंडिया 3-0 से सीरीज हार चुकी है। इसके बाद संजू सैमसन की जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में शामिल करने पर बहस तेज हो गई है। भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वैभव को मौका देना भावनात्मक तौर पर सही हो सकता है, लेकिन इसके लिए सीनियर खिलाड़ी संजू सैमसन को बाहर करना तर्कहीन फैसला है।

'हमेशा संजू को ही क्यों निकाला जाता है?'

जियोस्टार से बात करते हुए पार्थिव ने कहा, "हमेशा संजू सैमसन को ही क्यों बाहर किया जाता है? पिछले 11-12 साल से उनके करियर में एक बात उनका पीछा कर रही है और वो है निरंतरता का अभाव। लेकिन मौजूदा इंग्लैंड सीरीज में उन्हें बाहर करने का कोई कारण नजर नहीं आता।" पार्थिव ने आगे कहा, "आमतौर पर उस खिलाड़ी को बाहर किया जाता है जो रन नहीं बना रहा या लगातार फेल हो रहा हो। आप भावनाओं और तर्क दोनों के आधार पर फैसले नहीं ले सकते। वैभव सूर्यवंशी को मौका देना भावनात्मक रूप से सही था, लेकिन तर्क की बात करें तो सवाल उठता है कि संजू को क्यों हटाया गया? मुझे लगता है ये फैसला भावनात्मक आधार पर लिया गया।"

वर्ल्ड कप के हीरो सैमसन 3 मैच में फेल

संजू सैमसन इस साल टी20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में वो फेल रहे और कुल 6 रन ही बना सके। इसके बाद उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में लाया गया। हालांकि, 15 साल के वैभव ने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक वो वैसा कमाल नहीं दिखा पाए हैं। तीन मैचों में उनके स्कोर 14, 13 और 15 रन रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत सीरीज में 0-3 से पीछे है। ये पहली बार है जब इंग्लैंड ने भारत से टी20 सीरीज जीती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article