
ताजा खबर, 25 सितंबर 2023 : भाजपा ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, Canada में भारतीय मिशनों के बाहर कड़ी सुरक्षा
ताजा खबर : Taza Khabar, 25 सितंबर 2023 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी न्यूज़ लाइव और मुख्य समाचार: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कुछ सांसदों के नाम भी शामिल हैं। जिसमें तीन अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने एनडीए से अलग होने की घोषणा की है। एआईएडीएमके डिप्टी संयोजक केपी मुनुसामी ने कहा कि एआईएडीएमके की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्ताव में आज से भाजपा एवं एनडीए के साथ सभी तरह के संबंध समाप्त करने पर सहमति बनी वहीं पीएम मोदी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों से महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का इंतजार कर रही थीं। मैंने ये नहीं किया लेकिन आपके वोट की ताकत से ये हो गया, वहीं छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी ने ट्रेन में सफर किया, वो भी रेल के स्लीपर क्लास में, डिब्बे में राहुल गांधी ने आम लोगों से बातचीत की उधर भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स में दबदबा देखने को मिला। सोमवार को खेले गए महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। इसी जीत के साथ हरमन की सेना ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के अपडेट्स...