देश

Exclusive Video: 'नवभारत' पर 'श्रीराम स्तंभ' की पहली झलक,अयोध्या से रामेश्वरम तक लगेंगे 290 स्थानों पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 25, 2023, 08:04 PM IST

Ram Mandir Update: भगवान राम के वन गमन मार्ग पर 290 स्थानों पर श्रीराम स्तंभ स्थापित करने की योजना बनाई गई है, देखिए, NEW अयोध्या बुला रही है..20 कहानियां

Image

भगवान राम के वन गमन मार्ग पर 290 स्थानों पर श्रीराम स्तंभ स्थापित करने की योजना

Ayodhya Latest News: अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को लेकर नए-नए अपडेट आ रहे हैं वहीं बताया जा रहा है कि जहां-जहां चरण पड़े रघुवर के... वहां श्रीराम स्तंभ लगेंगे, यानि भगवान राम के वन गमन मार्ग पर 290 स्थानों पर श्रीराम स्तंभ स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

श्रीराम स्तंभ में श्रीमद् वाल्मीकि रामायण के आधार पर चौपाइयां लिखी होंगी और जिस राज्य में यह स्तंभ स्थापित होगा उस राज्य की स्थानीय भाषा में भी चौपाइयां लिखी जाएगी।

अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से लगाए जायेंगें ये स्तंभ

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि भगवान राम जब वन को निकले थे तो वे जिन-जिन स्थानों पर गए थे, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने वनवास के दौरान अयोध्या से लंका तक की यात्रा की थी, उन्होंने बताया कि अयोध्या से रामेश्वर तक जहां-जहां राम गए हैं उन स्थानों की खोज पहले ही की जा चुकी है, यह स्तंभ अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से लगाए जायेंगें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article