दुनिया

खालिस्तान समर्थक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए Canada में भारतीय मिशनों के बाहर बेहद कड़ी सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 10:59 PM IST

Indian Missions in Canada: खालिस्तानी समूह सिख्स फॉर जस्टिस के विरोध के आह्वान से पहले, भारतीय मिशनों को बैरिकेड्स से घेर दिया गया था और स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Image

खालिस्तानी समूह सिख फॉर जस्टिस का विरोध प्रदर्शन का आह्वान

खालिस्तानी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद कनाडा के ओटावा, टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय मिशनों को बैरिकेड्स से घेर दिया गया। चरमपंथी संगठन ने कनाडा के प्रमुख शहरों में भारतीय राजनयिक मिशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है इसके अलावा, स्थिति पर नजर रखने के लिए स्थानीय पुलिस और संघीय पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में नई दिल्ली के 'संभावित संबंध' का आरोप लगाने के एक सप्ताह बाद खालिस्तानी समूह ने अपने सदस्यों से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।

भारत सरकार ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया

ट्रूडो ने पिछले सप्ताह कहा था कि कनाडा 'विश्वसनीय आरोप' लगा रहा है कि 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हो सकते हैं। वहीं भारत सरकार ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया है और उन्हें 'बेतुका' करार दिया है। ट्रूडो के आरोपों के कुछ घंटों बाद, भारत ने कनाडाई राजनयिक ओलिवियर सिल्वेस्टर को निष्कासित कर दिया और कनाडाई लोगों को नए वीजा जारी करना निलंबित कर दिया।

'हम कनाडा से भारतीय राजदूत को निष्कासित करने के लिए कह रहे हैं'

कनाडा में सिख फॉर जस्टिस के निदेशक जतिंदर सिंह ग्रेवाल ने मीडिया एजेंसी को बताया कि उनका संगठन निज्जर की हत्या पर सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए टोरंटो, ओटावा और वैंकूवर में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व करेगा। ग्रेवाल ने कहा, 'हम कनाडा से भारतीय राजदूत को निष्कासित करने के लिए कह रहे हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article