Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 22 जनवरी, 2023 :लखनऊ में आज यूपी बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक हो रही है जिसमें CM योगी भी शामिल होंगे। DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने के आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। कुश्ती संघ पर खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए निगरानी समिति की नियुक्ति तक सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं और .रेसलिंग फेडरेशन के सहायक सचिव को सस्पेंड कर दिया है। कोरोना महामारी पर भारत की एक बड़ी जीत मिली है। देश में 26 जनवरी को पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च होगी। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:
बेंगलुरू के सैंपिगहल्ली से एक हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां एक अपार्टमेंट में एक सुरक्षा गार्ड (Security Guard) पर एक डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) और उसके दोस्तों ने शनिवार देर रात हमला किया।
शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के मामले में दिल्ली सरकार और एलजी दफ्तर में विवाद जारी है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ नेता तो हर महीने विदेशी दौरा करते हैं। लेकिन पिछले आठ साल से वो सीएम हैं और मात्र दो दफा विदेश गये।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों चर्चा में है।वहीं बाबा के चमत्कार पर संग्राम मचा हुआ है। बाबा पर अंधविश्वास को फैलाने और बढ़ावा देने का आरोप है। इन सबके बीच हम आपको दिखा रहे हैं बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बचपन की तस्वीरें वो भी सिरफ् Times Now 'नवभारत' पर।
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब को सजा दिलाने की दिशा में दिल्ली पुलिस एक कदम और आगे बढ़ चुकी है। अदालत में पेश की जाने वाली चार्जशीट में 100 से अधिक गवाहों के जरिए केस को और पुख्ता बनाया गया है।
सोनम वांगचुक, लद्दाख के बड़े चेहरों में से एक और शिक्षा में सुधार के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने 15 मिनट का एक वीडियो जारी किया जिसमें वो बता रहे हैं कि लद्दाख में सब कुछ ठीक नहीं है। वीडियो में वो पीएम मोदी की सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर तारीफ करते हैं। इसके साथ ही वो बताते हैं कि किस तरह पर्यावरण के मुद्दे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और दूसरे नेताओं के रुख की आलोचना दुनिया करती है।
Indian Air Force Apache Helicopter Video: भारतीय वायुसेना की ओर से अपाचे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर अटैक विंग का सबसे कारगर हथियार है और यह हमलावर हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक हेलीकॉप्टरों में से एक माना जाता है। कुछ समय पहले इंडियन एयर फोर्स ने इस हेलीकॉप्टर की एक क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के महंत धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ जहां उनके समर्थक विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं दूसरी तरफ राजनेता भी लगातार धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल उठा रहे हैं। उनके समर्थन और विरोध में लामबंदी तेजी हो गई है।
इस्लामिक देश (Islamic Countries) पाकिस्तान (Pakistan) को उसके बिरादर मुल्क UAE ने ठेंगा दिखा दिया है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने पाकिस्तान को खैरात देने से तो इनकार किया ही साथ ही भारत (India) की शरण में जाने को भी कह दिया है। भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाला पाकिस्तान अब ग्लोबल बायकॉट (Global Boycott) झेल रहा है।
डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम इस समय जेल से आजाद है। 40 दिन के लिए परोल हासिल करने के बाद वो शनिवार को रोहतक की सुनारिया जेल की चारदिवारी से बाहर निकले। इस मुद्दे पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी अपनी राय रखी।
बागेश्वर धाम की चर्चा तो वैसे पहले भी होती थी। यह बात अलग है कि इस समय कुछ अधिक ही उस विषय पर बहस हो रहा है। बागेश्वर धार यानी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित गड़ा गांव में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आश्रम। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि वो मन की बात बताते हैं।
Vinod Tomar Suspend: कुश्ती संघ पर खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने निगरानी समिति की नियुक्ति तक सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों से ली गई एंट्री फीस भी वापस होगी। मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन के सहायक सचिव को भी सस्पेंड कर दिया है।
जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पहले भी नीतीश का साथ छोड़ चुके हैं। अपनी अलग पार्टी भी बना चुके हैं, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वापस जदयू में लौट आए थे। इधर कुछ दिनों से फिर से कुशवाहा नाराज बताए जा रहे हैं। उनका बीजेपी के साथ जाने की बात भी सामने आ रही है।
सरकार ने यह नियम भ्रामक विज्ञापनों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए बनाया है। अनुमान है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का बाजार 2025 तक 2,800 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इस दौरान विज्ञापनों का दौर भी बढ़ेगा और इसमें गड़बड़झाला न हो इसके लिए सरकार अभी से तैयारी में जुटी है।
Basant Panchami 2023 Upay: बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा-उपासना करने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती वंदना और सरस्वती मंत्रों का जाप करने के साथ मां का आर्शिवाद पाने के लिए कुछ उपाय भी कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
