पटना

Bageshwar Dham को लेकर बोले पप्पू यादव- ऐसे बाबा को रौंद देना चाहिए, दुनिया के सबसे चरित्रहीन लोग हैं बाबा

  • Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 10:51 AM IST

Pappu Yadav on Bageshwar Dham: जन अधिकारी पार्टी के पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा आदमी हनुमान भक्त नहीं बल्कि दुनिया का सबसे गंदा आदमी है।

Baba Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के महंत धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ जहां उनके समर्थक विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं दूसरी तरफ राजनेता भी लगातार धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल उठा रहे हैं। उनके समर्थन और विरोध में लामबंदी तेजी हो गई है। इस बीच जन अधिकारी पार्टी के पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बागेश्वर धाम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को खुला चैलेंज दिया।

क्या कहा पप्पू यादव ने

विवादित बयान देते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'औकात है तो मैं जो कहता हूं वह बता दे और बिहार आकर बता दे, मार्केटिंग करता है ऐसे बाबा को रौंद देना चाहिए और जेल में बंद कर देना चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े चरित्रहीन है बाबा लोग।' पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को भी चरित्रहीन बताते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की बहन की शादी करने के लिए एक मुस्लिम ने पैसे दिए थे।' पप्पू यादव नहीं रूके उन्होंने बागेश्वर धाम में हो रहे चमत्कार को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा, '200 आदमी को पहले से तैयार कर के रखता है और भीड़ से बुलाता है, धीरेंद्र शास्त्री हनुमान का भक्त नहीं है, दुनिया का सबसे बड़ा गंदा आदमी है।'

समर्थन में आए संत और नेता

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के खिलाफ तरह-तरह के आरोप भी लग रहे हैं। संत समाज भी उनके समर्थन में खुलकर आ रहा है। वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, 'बाग़ेश्वर धाम महाराज के ख़िलाफ़ हमलें होने ही है। उन्होंने धर्म परिवर्तन को रोकने का काम किया है, वो व्यास पीठ से समाज और धर्म के सामने खड़ी चुनौतियों से लड़ने का आह्वान कर रहे हैं। देश विरोधी और हिंदू विरोधी गैंग के पेट में दर्द होना ही था। जिन्हें श्रद्धा नहीं वो मत सुनो।' कपिल ने आज जंतर मंतर पर बागेश्वर धाम के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article