पटना

बिहार में होगा 'खेला'! भाजपा के साथ उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ रही नजदीकियां, छोड़ चुके हैं पहले भी JDU

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2023, 01:30 AM IST

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पहले भी नीतीश का साथ छोड़ चुके हैं। अपनी अलग पार्टी भी बना चुके हैं, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वापस जदयू में लौट आए थे। इधर कुछ दिनों से फिर से कुशवाहा नाराज बताए जा रहे हैं। उनका बीजेपी के साथ जाने की बात भी सामने आ रही है।

Image

नीतीश कुमार से फिर अलग होंगे उपेंद्र कुशवाहा

Photo : IANS

बिहार में भाजपा खेला कर सकती है। जदयू के बड़े नेताओं में से एक उपेंद्र कुशवाहा का भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ती दिख रही है। हालांकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन सबसे बेफिक्र दिख रहे हैं। उन्होंने इस मामले पर कहा है कि कुशवाहा पहले भी पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। हर आदमी स्वतंत्र है।

मिलने पहुंचे भाजपा नेता

बिहार भाजपा के तीन नेताओं ने दिल्ली एम्स में जद (यू) संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इसके बाद ही कुशवाहा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई। शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारियों के साथ कुशवाहा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। जैसे ही कुशवाहा के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरें वायरल हुईं, बिहार में भाजपा ने दावा किया कि उनका पार्टी में स्वागत किया जाएगा।

दो पहले हुई थी घरवापसी

उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती हैं। जहां भाजपा के प्रेम रंजन पटेल, संजय टाइगर और योगेंद्र पासवान उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। दो साल पहले ही कुशवाहा नने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का विलय जदयू में करवाया था।

डिप्टी सीएम का दावा

कुशवाहा उससे पहले भी जदयू में ही थे, लेकिन बाद में अलग हो गए थे। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था कि वह डिप्टी सीएम की दौड़ में थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके दावे को खारिज कर दिया था।

नीतीश से संबंध ठीक नहीं

चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा नई सरकार में बड़ा पद चाहते थे, डिप्टी सीएम का तो दावा था ही, वो न मिला तो मंत्री पद या फिर कुछ और, लेकिन नीतीश इस मामले पर राजी नहीं हुए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ भी कुशवाहा के संबंध ठीक नहीं हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article