RMS CET 2027: देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों (RMS) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और 9वीं में प्रवेश पाने का सपना देख रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ा अपडेट है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET 2026) के माध्यम से होने वाली इस प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है। अभिभावकों और बच्चों के पास अप्लाई करने के लिए केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है। जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला देश के इन पांचों प्रमुख मिलिट्री स्कूलों में कराना चाहते हैं और जिन्होंने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना किसी देरी के तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। समय सीमा बीत जाने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एडमिशन मुख्य विवरण
| प्रवेश परीक्षा (CET) की संभावित तिथि | दिसंबर 2026 |
| उपलब्ध कक्षाएं | कक्षा 6 तथा कक्षा 9 |
| आवेदन का माध्यम | पूरी तरह से ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rashtriyamilitaryschools.edu.in |
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
कक्षा 6 में एडमिशन
- छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच होना चाहिए।
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 5वीं कक्षा पास हो या वर्तमान में पढ़ रहा हो।
कक्षा 9 में एडमिशन के लिए
- छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए।
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं कक्षा पास कर चुका हो या पढ़ रहा हो।
एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर "Apply Online for CET 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए नया रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4 - लॉग इन करके आवेदन पत्र में छात्र और अभिभावक की व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Seva First Innovation Challenge 2026 के लिए आवेदन का अंतिम मौका, लाखों का इनाम जीतने के लिए तुरंत करें रजिस्टर, यहां देखें प्रक्रिया
अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
बता दें कि आवेदन करने के लिए अब उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों के पास केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है। अंतिम समय में होने वाली सर्वर डाउन और हैवी ट्रैफिक आदि जैसी समस्याओं से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी पूरी करें। रक्षा कर्मियों के बच्चों को नियमानुसार आरक्षण और छूट मिलती है। आवेदन फॉर्म में अपने सर्विस रिकॉर्ड और श्रेणी का सही चुनाव सुनिश्चित करें। छात्र का नाम और जन्मतिथि 5वीं/8वीं के स्कूल रिकॉर्ड्स और आधार कार्ड में एक समान होना चाहिए। आवेदन के दौरान भरी जाने वाली सभी जानकारी को ध्यान से पूरा करें।
