देश

'बागेश्वर धाम' को शंकराचार्य की सीधी चुनौती, जोशीमठ आकर दिखाएं चमत्कार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 22, 2023, 07:02 AM IST

बागेश्वर धाम विवाद के बीच शंकराचार्य ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी है कि जोशीमठ आकर अपना चमत्कार दिखाएं।

बागेश्वर धाम की चर्चा तो वैसे पहले भी होती थी। यह बात अलग है कि इस समय कुछ अधिक ही उस विषय पर बहस हो रहा है। बागेश्वर धार यानी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित गड़ा गांव में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आश्रम। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि वो मन की बात बताते हैं। तर्क शास्त्र से जुड़े लोग के मुताबिक यह एक कला जिसे साधने के बाद कोई भी किसी के मन की बात को जान सकता है। लिहाजा इसमें कोई नई बात नहीं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बताने के पीछे विज्ञान का आधार है। इस तरह के आरोपों पर बागेश्वर धाम की तरफ से सफाई में कहा गया है कि उन्हें आशीर्वाद हासिल है, वो अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। उनके इस दावे के खिलाफ नागपुर की अंधविश्नास निर्मूलन समिति की तरफ से चुनौती दी गई है। अब को शंकराचार्य ने चुनौती देते हुआ कहा है कि जोशीमठ पर आकर चमत्कार दिखाओ।

बागेश्वर धाम के दावों पर कई सवाल

बागेश्वर धाम के दावों पर तरह तरह के सवालों के बीच उनके समर्थकों और भक्तों का कहना है कि मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की धाक रास नहीं आ रही। इसके खिलाफ उनके विरोधियों का कहना है कि जिस तरह की अक्खड़ भाषा के जरिए वो लोगों के मन की बात बताते हैं उे किसी भी रूप में अच्छा नहीं कहा जा सकता। इन सबके बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वो तो सीधी चुनौती देते हैं। दरअसल कुछ लोगों को सनातन धर्म का प्रचार और प्रसार रास नहीं आ रहा और उस वजह से उन्हें बदनाम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article