
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 17 मार्च 2023: व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 17 मार्च (शुक्रवार ) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार -सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) में अब अग्निवीर रह चुके लोगों को रिजर्वेशन का फायदा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सीआईएसएफ में रिक्तियों में 10 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया है। भारत में एच3एन2 वायरस के बीच कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की सरकारों से अपने यहां कोरोना की स्थिति पर ध्यान देने और संक्रमण के बढ़ते मामलों को कंट्रोल करने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में दिल्ली पुलिस ने उन यौन हिंसा पीड़ितों का ब्योरा मांगा है जिनका जिक्र उन्होंने गत जनवरी में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान श्रीनगर में किया था।