Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 14 जनवरी, 2023 : दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली के जहांगीरपुरी से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। रूस ने यूक्रेन पर अपने हमलों में तेजी लाई है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि उनके दफ्तर पर सीबीआई ने छापा मारा है। देश और दुनिया की उन तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है। पढ़ें आज की ताजा खबरें-
Delhi Weather Alert: दिल्ली को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने कहा कि है अगले वीक भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और तापामान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
Hockey World Cup 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप दौर के अपने दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच और कप्तान दोनों ने इसे स्पेन की तुलना में मुश्किल मुकाबला माना है। साथ ही जीत की लय को बरकरार रखने की बात कही है।
यूपी के बरेली में एक मुस्लिम लड़की ने शादी के लिए इस्लाम छोड़ दिया। उसने अपने हिंदू प्रेमी से शादी करने से पहले हिंदू धर्म अपनाया और फिर उससे शादी कर ली। लड़की इलमा खान अब सौम्या बन चुकी है। इस शादी के लिए इलमा के घर वाले राजी नहीं थे और उसकी हत्या करने का भी प्लान बना रहे थे, लेकिन इससे पहले की कोई अनहोनी होती इलमा घर से भाग निकली।
U19 T20 World Cup, INDW vs SAW: शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की है। मैच में कप्तान शेफाली ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
Stampede at Makar Mela : ओडिशा के कटक के बारंबा में सिंहनाथ मंदिर में मकर मेले के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक की मौत, 20 लोग घायल हो गए हैं। बारंबा अस्पताल के डॉ रंजन कुमार बारिक ने कहा कि इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए, तीन को कटक के दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया।
China covid: चीन में पिछले एक महीने में कोरोना से 60 हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही हजारों लोग अस्पताल में पड़े हैं। चीन इस समय कोरोना की भयंकर चपेट में है। कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के एक सब वेरिएंट ने चीन में तबाही मचा रखी है।
Delhi Deputy CM मनीष सिसोदिया के ऑफिस पर 14 जरवरी 2023 को CBI ने छापा मारा है। यह छापेमारी अभी भी जारी है। इस छापे की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दी है।
दिल्ली के भलस्वा डेरी में स्पेशल सेल की रेड की गई है। छापेमारी में घर से कई हथियार बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक घर में हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) भी मिले हैं। मौके पर ही देर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।
Chandrashekhar on Ramcharitmanas: श्रीरामचरितमानस पर बिहार के शिक्षामंत्री चन्द्रशेखर द्वारा दिए गए बयान के बाद उठा सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने भी इस पर विवादित बयान से किनारा कर लिया है जबकि जेडीयू ने भी बयान की आलोचना की है।
आम चुनाव 2024 में अभी वक्त है। लेकिन सियासी सड़क पर राजनीतिक दलों की बयानों की गाड़ी सरपट दौड़ रही है। कोई 2024 में खुद के उम्मीद तो किसी दूसरे के लिए नाउम्मीदी देखता है। 2019 के आम चुनाव के नतीजों में बीजेपी के खाते में 303 सीटें आई थीं और सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ों से वो बहुत आगे थी।
एयर इंडिया पेशाब कांड मामले का आरोपी शंकर मिश्रा जेल में है। इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें शंकर मिश्रा के वकील ने दावा किया कि महिला ने खुद पेशाब किया था। यही नहीं महिला(कत्थक डांसर) ने पेशाब क्यों किया उसके पीछे वजह बताई।
Asaduddin Owaisi on Rahul Gandhi: AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान का मजाक उड़ाते हुए उन पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा है कि अगर राहुल गांधी ने खुद को मार लिया है तो क्या वह जिन्न हैं जो घूम रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप चंबा जिले में महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की नई सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में असम के खिलाफ रणजी में तिहरा शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ को टी20 टीम में जगह मिली है।
Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 14 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 14 जनवरी 2023 है। 14 का अंक बेहद शुभ होने के साथ- साथ प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। इसके प्रभाव से कुछ जातकों के व्यवसाय में तरक्की तो किसी को जॉब में प्रोग्रेस मिलेगी। तो चलिए अब जानते हैं आपका जन्मांक आपके बारे में क्या बताता है।
