क्रिकेट

India squad for NZ series 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 13, 2023, 11:37 PM IST

Team India for ODI and T20I series against New Zealand 2023: बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)

मुंबई: चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की नई सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में असम के खिलाफ रणजी में तिहरा शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ को टी20 टीम में जगह मिली है। केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। वो पारिवारिक कार्यकमों में व्यस्तता की वजह से सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है।

संजू सैमसन को नहीं मिली जगहविकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में जगह नहीं मिली है। वनडे टीम में केएस भरत और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर जगह मिली है। वहीं टी20 टीम में ईशान किशन के साथ जितेश शर्मा को बतौर विकेट कीपर शामिल किया गया है। हालांकि बांग्लादेश दौरे पर फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे और टीम से बाहर हो गए थे।

सीनियर खिलाड़ी टी20 टीम से बाहर

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है। हार्दिक पांड्या एक बार फिर युवाओं से सजी टी20 टीम की कमान संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव को लगातार दूसरी बार टी20 टीम का उपकप्तान चुना गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक , शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article