अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 14 January 2023: इन मूलांक वालों को होगी जॉब में प्रोग्रेस, अपने जन्मांक से आप भी जानें अपना अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 14, 2023, 06:03 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 14 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 14 जनवरी 2023 है। 14 का अंक बेहद शुभ होने के साथ- साथ प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। इसके प्रभाव से कुछ जातकों के व्यवसाय में तरक्की तो किसी को जॉब में प्रोग्रेस मिलेगी। तो चलिए अब जानते हैं आपका जन्मांक आपके बारे में क्या बताता है।

Image

Numerology Horoscope, 14 January 2023

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 14 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 14 जनवरी 2023 है।14 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है।14 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है,जिसका स्वामी बुध है।बुध मैनेजमेंट स्किल देता है।आज 14-01-2023 का भाग्यांक 04 ही रहेगा।अंक 04 के मित्र अंक 05,06, तथा 08 हैं। 04 का स्वामी राहु है।अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है।

स्वास्थ्य- राहु व सूर्य मित्र नहीं हैं।हड्डी सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।कम्बल का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-03 व 01

जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 07 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु है। गुरु व राहु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।जाँब में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी भी राहु है।मैनेजमेंट व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 05 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक04 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में विवादों से बचने का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु है।शनि तथा मित्र ग्रह शुक्र जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-02 व 01

जाँब व व्यवसाय- मङ्गल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article