दिल्ली

Delhi Deputy CM मनीष सिसोदिया के ऑफिस पर CBI का छापा, AAP नेता बोले- मेरे खिलाफ न कुछ मिला है न मिलेगा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 14, 2023, 05:28 PM IST

Delhi Deputy CM मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई ने शनिवार को छापा मारा है। दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दफ्तर है, जहां पर सीबीआई की रेड जारी है। सिसोदिया के ठिकानों पर पहले भी जांच एजेंसियों द्वारा छापेमारी की जा चुकी है। तब कई घंटों तक छापेमारी चली थी।

Image

मनीष सिसोदिया के ऑफिस पर सीबीआई का छापा

Photo : PTI

Delhi Deputy CM मनीष सिसोदिया के ऑफिस पर 14 जरवरी 2023 को CBI ने छापा मारा है। यह छापेमारी अभी भी जारी है। इस छापे की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दी है।

सिसोदिया का ट्वीट

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा- "आज फिर CBI मेरे दफ्तर पहुंची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ्तर में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली। मेरे खिलाफ न कुछ मिला है न मिलेगा, क्योंकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है।"

cbi raid manish sisodia

मनीष सिसोदिया का ट्वीट

सीबीआई का इनकार

वहीं इस छापे को लेकर सीबीआई ने कहा कि उसके अधिकारी, सिसोदिया के दफ्तर में छापे मारने नहीं गए हैं। CBI ने कहा- "सिसोदिया के दफ्तर में कोई रेड नहीं..यह एक रूटीन जांच है।"

पहले भी पड़ चुके हैं छापे

दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में सिसोदिया की संपत्तियों पर अधिकारियों द्वारा छापे मारे जाने के लगभग पांच महीने बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। तब छापेमारी 12 घंटे से अधिक समय तक चली थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article