बेनोनी: सलामी बल्लेबाज श्वेता सेहरावत के नाबाद 92 रन और कप्तान शेफाली वर्मा के 16 गेंद में 45 रन की मदद से भारत ने अंडर-19 टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिये 167 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिये शेफाली और सेहरावत ने सात ओवर में 77 रन की साझेदारी की।
क्रिकेट
Women's U19 T20 World cup: भारत की विजयी शुरुआत, दक्षिण अफ्रीका को दी मात
- Agency by: Agency
- Updated Jan 14, 2023, 09:27 PM IST
