देश

Air India Pee Incident: दूसरी महिला यात्रियों को क्यों नहीं आया गुस्सा, आरोपी शंकर मिश्रा की दलील

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 14, 2023, 07:12 AM IST

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 102 पेशाब कांड दिलचस्प मोड़ से गुजर रहा है। आरोपी शंकर मिश्रा के वकील ने अदालत में जिरह के दौरान कहा कि आरोप लगाने वाली महिला यात्री से इतर दूसरी महिला यात्री भी थीं। आखिर उन्होंने ऐतराज क्यों नहीं जताया।

Image

एयर इंडिया पेशाब कांड मामले में आरोपी है शंकर मिश्रा

एयर इंडिया पेशाब कांड मामले का आरोपी शंकर मिश्रा जेल में है। इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें शंकर मिश्रा के वकील ने दावा किया कि महिला ने खुद पेशाब किया था। यही नहीं महिला(कत्थक डांसर) ने पेशाब क्यों किया उसके पीछे वजह बताई। वकील ने कहा कि आमतौर पर कत्थक डांसर पेशाब पर कंट्रोल नहीं कर पाते। इसके साथ ही वकील ने कहा कि सवाल यह भी है कि फ्लाइट में दूसरी महिला यात्री भी थीं आखिर उन्हें गुस्सा क्यों नहीं आया या उन्होंने ऐतराज क्यों नहीं किया।

दूसरी महिला यात्रियों ने नहीं किया ऐतराज ?

शंकर मिश्रा के वकील ईशान शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस घटना के गवाहों की कमी है और मामला तब सामने आया जब महिला शिकायतकर्ता ने खुद को होने का दावा किया था।शर्मा ने यह भी सवाल किया कि शिकायतकर्ता के बगल में बैठी अन्य सह-यात्री, एक महिला, प्रभावित क्यों नहीं हुई।महिला (पीड़ित) 9A पर बैठी थी और उसके बगल में एक और महिला बैठी थी। उनका दावा है कि उन्होंने (शंकर मिश्रा) इस तरह से पेशाब किया कि उनके बगल वाली महिला बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुई। यह कैसे संभव है, दूसरी महिला कैसे नाराज नहीं हुई? यह लॉजिक बेसिक फिजिक्स को फेल कर देता है और हम शुरू से यही कहते आ रहे हैं। दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं रही है। जो आरोप लगाया गया उसका कोई मतलब नहीं है।

दलील पर दलील

शंकर मिश्रा के वकील ने कहा कि पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-नई दिल्ली की उड़ान में हुई घटना के बाद पहली बार यह मामला दिसंबर के बाद दिसंबर के आखिरी दिनों में सुर्खियों में आया। पीड़ित महिला के साथ उसके व्हाट्सएप एक्सचेंजों की एक श्रृंखला थी जिससे ता चला कि वास्तव में अप्रिय घटना हुई थी। वो आरोपी नहीं है, कोई और होना चाहिए। लगता है कि महिला ने खुद पेशाब किया है। वह प्रोस्टेट से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित थी जिससे कई 'कथक नर्तक' पीड़ित प्रतीत होते हैं। यह मैं नहीं था। बैठने की व्यवस्था ऐसी थी कि कोई भी उनकी सीट पर नहीं जा सकता था। उनकी सीट पर केवल पीछे से ही जाया जा सकता था और किसी भी हालत में पेशाब सीट के सामने की जगह तक नहीं पहुँच सकता था। इसके अलावा, शिकायतकर्ता के पीछे बैठे यात्री ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article