दिल्ली

दिल्ली-NCR में ठंड से राहत नहीं, चलने वाली है भयंकर शीतलहर! तीन डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2023, 12:52 AM IST

Delhi Weather Alert: शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आद्रता 88 फीसदी से 57 फीसदी के बीच रही।

Delhi Weather Alert: दिल्ली को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने कहा कि है अगले वीक भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और तापामान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।

शीतलहर का प्रकोप

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि अगले सप्ताह दिल्ली में शीतलहर के लौटने की उम्मीद है। जिससे पारा लगभग तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाएगा। सोमवार और बुधवार के बीच दिल्ली-एनसीआर में भयंकर शीतलहर चल सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा- "17 और 18 जनवरी से शीत लहर चलने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी और 17 जनवरी को 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।"

अगले सात दिनों का हाल

आईएमडी के सात दिवसीय साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 जनवरी को तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। 17 और 18 जनवरी को आयानगर और रिज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।

शनिवार का हाल

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 5 से 9 जनवरी तक शीत लहर दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बादल छाए रहने के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article