Delhi News: दिल्ली के भलस्वा डेरी में स्पेशल सेल की रेड की गई है। छापेमारी में घर से कई हथियार बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक घर में हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) भी मिले हैं। मौके पर ही देर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। दरअसल UAPA के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद छापेमारी की गई जहां उसे हैंड ग्रेनेड के अलावा खून के धब्बे भी मिले। एफएसएल की टीम ने घर से कुछ ब्लड सैंपल लिए।
आतंकी के संपर्क में थे आरोपी
खबर के मुताबिक गिरफ्तार नौशाद और जगजीत ने घर में किसी का मर्डर कर उसका वीडियो भी बनाया था और फिर विदेश में बैठ अपने हैंडलर्स को यह भेजा था। सूत्रों के मुताबिक, जगजीत सिंह खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप दल्ला के संपर्क में था। नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा था और दोहरे हत्याकांड के मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था। दोनों को कल 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस जुटा रही है जानकारी
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि नौशाद आतंकवादी संगठन 'हरकत उल-अंसार' से जुड़ा था। उसे हत्या के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और विस्फोटक अधिनियम संबंधी एक मामले में 10 साल की सजा भी काट चुका है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह किन परिस्थितियों में जेल से बाहर था। पुलिस ने कहा कि जगजीत कुख्यात 'बंबीहा' गिरोह का सदस्य है और उसे विदेश में रहने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं। वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर है।
