लखनऊ

बरेली में इलमा खान बन गई सौम्या, हिंदू प्रेमी से शादी करने के लिए छोड़ा इस्लाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 14, 2023, 11:27 PM IST

इलमा का आरोप है कि परिवार वाले उसकी हत्या करना चाहते थे। जेसै ही इसका पता चला तो इस प्रेमी जोड़े ने घर छोड़ दिया। घर छोड़ने के बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। दोनों गुरुवार को अगस्त्य मुनि के आश्रम पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधर ने इल्मा को गंगाजल से शुद्ध किया। इसके बाद दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर दी गई।

यूपी के बरेली में एक मुस्लिम लड़की ने शादी के लिए इस्लाम छोड़ दिया। उसने अपने हिंदू प्रेमी से शादी करने से पहले हिंदू धर्म अपनाया और फिर उससे शादी कर ली। लड़की इलमा खान अब सौम्या बन चुकी है। इस शादी के लिए इलमा के घर वाले राजी नहीं थे और उसकी हत्या करने का भी प्लान बना रहे थे, लेकिन इससे पहले की कोई अनहोनी होती इलमा घर से भाग निकली।

बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में इस प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। इलमा ने गुरुवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अपना नाम बदलकर सौम्या रख लिया। उसने अपने प्रेमी सोमेश शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधर ने वैदिक रीति-रिवाज से इनकी शादी कराई। इलमा उर्फ सौम्या शर्मा का कहना है कि उसने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाकर सोमेश से शादी की है।

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के की रहने वाली इलमा उर्फ सौम्या दसवीं पास है। रिकॉर्ड्स में उनकी उम्र 19 साल से ज्यादा है। पांच साल से उसका अपने ही गांव के सोमेश शर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमेश दिल्ली में नौकरी करता है। दोनों घरों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है। घरवाले इलमा की शादी दूसरी जगह करना चाहते थे। कुछ समय पहले इलमा के घरवालों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। इलमा का आरोप है कि परिवार वाले उसकी हत्या करना चाहते थे। इसका पता चला तो उसने घर छोड़ दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article