LIVE

ताजा खबर, Taza Khabar, 04 दिसंबर 2023: यूपी में 2024 में इन दिनों रहेगी छुट्टी,जारी हुया अवकाश कैलेंडर, ममता ने I.N.D.I.A गठबंधन को दिया बड़ा झटका

Ramanuj singhUpdated Dec 4, 2023, 23:57 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar

ताजा खबर, Taza Khabar, 04 दिसंबर 2023: यूपी में 2024 में इन दिनों रहेगी छुट्टी,जारी हुया अवकाश कैलेंडर, ममता ने I.N.D.I.A गठबंधन को दिया बड़ा झटका

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 04 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: मिजोरम चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने शानदार सफलता दर्ज की है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को सत्ता से बाहर जाना पड़ा है। 40 विधानसभा सीटों वाले राज्य में ZPM ने 26 सीटें जीत चुकी है और एक पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि एमएनएफ सिमट कर 10 सीटों पर रह गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो सीटों और कांग्रेस को एक सीटों पर जीत मिली है वहीं हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद आज शेयर बाजार में भारी तेजी आई। सेंसेक्स 1383.93 अंक या 2.05 प्रतिशत ऊपर 68,865.12 पर रहा और निफ्टी 418.9 अंक या 2.07 प्रतिशत ऊपर 20,686.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 68,918.22 और निफ्टी ने 20,702.65 का ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ उधर राज्यसभा ने राघव चड्ढा की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राघव पर आरोप लगा था कि उन्होंने पांच राज्यसभा सांसदों का नाम चयन समिति में शामिल करने से पहले उनकी सहमति नहीं ली थी। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद आप सांसद चड्ढा ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि वो राज्यसभा के इस फैसले से खुश हैं वहीं चक्रवात मिचौंग देश पूर्वी तटीय राज्यों के तटीय इलाकों में पहुंच चुका है। 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। एनडीआरएफ ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में 21 टीम तैनात की हैं वहीं चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के चलते तमिलनाडु के चेन्नई शहर और उसके आस-पास के जिलों में सोमवार (चार दिसंबर, 2023) को भारी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। साथ ही इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बाधित हुई। हालांकि, इस दौरान आवागमन सेवाओं पर भी असर पड़ा, जिनमें रेल और हवाई सेवाएं भी शामिल रहीं, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें- Mizoram Election Result 2023 Updates | Cyclone Michaung Updates

DEC 04, 2023 23:54 IST

मुर्शिदाबाद में ट्रेन और ट्रक आपस में भिड़े, बाल-बाल बचे यात्री !

Murshidabad के फरक्का में एक बड़ा Rail हादसा होने से टल गया । आपको बता दें कि Radhikapur Express ट्रेन बालू से लदे ट्रक से टकरा गई, पढें पूरी खबर
DEC 04, 2023 23:19 IST

मांस की दुकानें बंद कराने पहुंचे बीजेपी के भगवाधारी बाबा MLA

राजस्थान की हवा महल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के भगवाधारी बाबा बालमुकुंद आचार्य खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 21:45 IST

यूपी में 2024 में इन दिनों रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 19:59 IST

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों हुई फेल?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान नहीं चली और 'भारत जोड़ो यात्रा' से भी कांग्रेस को लाभ नहीं हुआ, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 19:18 IST

ममता बनर्जी ने I.N.D.I.A गठबंधन को दिया बड़ा झटका

कांग्रेस ने 6 दिसंबर को नई दिल्ली में अगली भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) भागीदारों की बैठक बुलाई है, पढें पूरी खबर
DEC 04, 2023 18:39 IST

दादा जी का नाम 'करूणानिधि' स्वयं भगवान राम का पर्यायवाची है

कवि कुमार विश्वास की टिप्पणी तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को लेकर सामने आई है, लिखा है-दादा जी का नाम 'करूणानिधि' स्वयं भगवान राम का पर्यायवाची है और पोता पूछ रहा है कि सनातन धर्म क्या है ?,पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 18:08 IST

राजनीति के 'अंगद' बने शिवराज, किसान बना बड़ा वोट बैंक

शिवराज सिंह चौहान के दौर में राज्य में कृषि क्षेत्र में कई ऐसे काम हुए हैं, जिसने न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है, बल्कि किसानों को भी रिफॉर्म के फायदे मिले हैं, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 17:45 IST

पूर्व प्रधानमंत्री की बहू ने बाइक सवार की बेइज्जती की

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू और एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना ने एक बाइक सवार को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसका वीडियो सामने आय़ा है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 16:51 IST

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में पिकअप पलटने से 6 मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट सोमवार की सुबह एक वाहन के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 16:49 IST

Rajasthan Election Result: OSD लोकेश शर्मा ने CM गहलोत पर लगाया ये बड़ा आरोप

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने कांग्रेस की हार का ठीकरा मुख्यमंत्री पर फोड़ा, साथ ही उनपर तमाम चौंकाने वाले आरोप भी लगाए हैं, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 16:26 IST

भाजपा की जीत से निवेशकों की चांदी, एक दिन में कमाए 5.8 लाख करोड़

सेंसेक्स ने 68,918.22 और निफ्टी ने 20,702.65 का ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ। शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों को एक ही दिन में 5.8 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 16:23 IST

ZPM के लालदुहोमा, अब बनेंगे मिजोरम के CM

नॉर्थ इस्ट हिल यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री लेने के बाद लालदुहोमा भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा देते हुए इन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सुरक्षा प्रभारी बनने का मौका मिला, पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 14:55 IST

कमलनाथ ने सीएम सीएम शिवराज से की मुलाकात, दी जीत की बधाई

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद ये कहा कि "मैंने उन्हें बधाई दी। जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे, लेकिन हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वो करेंगे।" पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2023 14:16 IST

हिमाचल के शिमला में बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

DEC 04, 2023 14:15 IST

BJP नेता टी राजा सिंह की जीत पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

DEC 04, 2023 13:46 IST

हवा का रुख नहीं भांप पाए भूपेश बघेल

तीन दिसंबर को आए चार राज्यों के चुनाव नतीजे सभी को चौंका गए। किसी राज्य में बहुत बड़ा उलटफेर हुआ तो किसी राज्य में उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। सबसे ज्यादा हैरान करने वाले नतीजे छत्तीसगढ़ में देखने को मिले। यहां कांग्रेस की बघेल सरकार इतने बड़े अंतर से हारेगी, किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत सभी को हैरत में डालने वाली है। पूरी खबर पढ़ें
DEC 04, 2023 13:44 IST

IAF का विमान तेलंगाना के मेडक में दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार सुबह तेलंगाना के मेडक जिले के तूप्रान शहर के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो पायलट मौत हो गई। विमान ने सुबह डंडीगल वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरी थी और तुप्रान के पास रवेली इलाके में पूरी तरह से जला हुआ पाया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मेडक की पुलिस अधीक्षक रोहिणी प्रियदर्शनी ने घटना सुबह 8.34 बजे तूप्रान पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत एक खुले निर्माण स्थल पर हुई। कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है, लेकिन हमें डर है कि ट्रेनर और एक प्रशिक्षु, दोनों पुरुष, जो उसमें सवार थे अब नहीं रहे। डंडीगल से आईएएफ टीम जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के समीप भारतीय वायु सेना के पिलाटस प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलट की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
DEC 04, 2023 11:28 IST

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी जीत हुई है वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही मैं कहूंगी जो भी परिणाम आते हैं, चाहे आप 2018 के चुनाव देख लें, वे परिणाम लोकसभा के चुनाव में परिवर्तित नहीं होते हैं। जनता भारत के मुद्दों पर वोट करती है।

DEC 04, 2023 11:26 IST

संसद का शीतकालीन सत्र: BSP सांसद दानिश अली ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

DEC 04, 2023 10:47 IST

संसद का शीतकालीन सत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक गर्मी तेजी से बढ़ रही है। कल ही 4 राज्यों के नतीजे आए हैं। बहुत उत्साहवर्धक परिणाम हैं। यह उनके लिए उत्साहवर्धक हैं जो देश के सामान्य लोगों के कल्याण और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीजेपी को सभी वर्गों का समर्थन मिला। जनहित के लिए हम समर्पित हैं। हम संसद के नए मंदिर में मिल रहे हैं। देश ने नकारात्मकता को नकारा है। सरकार के खिलाफ लहर नहीं है।

संबंधित खबरें

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला