शहर

Shimla News: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में पिकअप पलटने से 6 मजदूरों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 4, 2023, 04:34 PM IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट सोमवार की सुबह एक वाहन के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

शिमला: जिले के सुन्नी के निकट सोमवार की सुबह एक वाहन के खाई में गिर जाने बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

पिकअप चालक ने खोया नियंत्रण

पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर करारघाट में हुआ, जब पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि इस वाहन पर जम्मू-कश्मीर के श्रमिक सवार थे । उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक सुन्नी से मंडी जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई । तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाये जाने के बाद तीन अन्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इनकी हुई मौत

पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में जारी है । पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मरने वालों की पहचान फरीद (24), गुलाब (43), सहबीर (19), तालिब (23), गुलजार (30) तथा मुश्ताक (30) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों की पहचान वाहन चालक असलम, तालिब हुसैन, आकाश कुमार, अजय ठाकुर और मंजूर के तौर पर की गई है। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच जारी कर दी गई है।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!