Sudhanshu Trivedi: फ्लाईदुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों को अपनी जान पर खेलकर बचान वाले कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर राहुल गांधी ने अब तक एक्स पर कोई पोस्ट नहीं किया है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इसे लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का हवाला देकर हमला बोला है।
जाकिर नायक को शांति का मसीहा बताने वाले...
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आज हम कांग्रेस पार्टी से सीधे पूछना चाहते हैं कि जाकिर नायक को शांति का मसीहा बताने वाले, अफजल गुरु को परिस्थितियों का शिकार बताने वाले, बुरहान वानी को गुमराह युवक कहने वाले, याकूब मेमन की फांसी को 'न्यायिक हत्या' करार देने वाले और बाटला हाउस मुठभेड़ पर आंसू बहाने वाले लोग आज उनकी प्रशंसा में एक शब्द भी क्यों नहीं कह रहे हैं? कैप्टन स्मित मच्छार के लिए कोई शब्द क्यों नहीं है, जिन्होंने इतनी वीरता दिखाई और इतने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली? हम कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में सीधा जवाब मांगते हैं।
गाजा पर गमजदा शहजादा...
सुधांशु ने कहा, आरोपी पायलट की अलकायदा ने तारीफ की। कांग्रेस के प्रथम परिवार से एक भी शब्द, पोस्ट स्मित के लिए न आना सवाल खड़ा करता है। देश को गंभीरता से कांग्रेस को सर्वोच्च नेतृत्व के आचरण को देखना चाहिए। सोनिया जी, जिनकी आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू थे, उनकी आंखों में करुणा का एक स्वर कैप्टन स्मिथ के लिए दिखाई नहीं पड़ रहा है। राजकुमारी, जो हाथ में फिलिस्तीन का बैग लेकर जाती थीं, उस बैग में से संवेदना का रुमाल निकल कर नहीं आ रहा है। गाजा पर गमजदा शहजादा लगता है वोट बैंक से इस कदर खौफजदा हो गया है कि उसके मुंह से एक लफ्ज नहीं निकल रहा है।
