पूर्व प्रधानमंत्री की बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मामला कर्नाटक के मैसूर का है और महिला पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू और एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना है जो अपनी किसी बेहद महंगी कार से कहीं जा रही थीं रास्ते में एक बाइक सवार ने कार में टक्कर मार दी जिसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया।
सामने आए वीडियो में भवानी रेवन्ना कहती दिख रही हैं कि- मरने के लिए मेरी डेढ़ करोड़ की कार ही मिली। मरना है तो किसी बस के नीचे आकर मरो, कहते हुए वीडियो में वे एक बाइक सवार पर भड़कती नजर आ रही हैं।
वीडियो में वो पूछती है कि उनकी कार में हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? भवानी रेवन्ना कहती हैं कि उनकी 1.5 करोड़ की कार में नुकसान हुआ है।
खबरों के मुताबिक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। जिस पर वह इतना भड़क गई कि उसे बीच सड़क जमकर बेइज्जत किया और खूब खरी खोटी सुनाईं, उन्होंने बाइक सवार पर लग्जरी कार को नुक्सान करने का आरोप लगाया है।
वीडियो साभार-Hate Detector
@HateDetectors
