देश

Rajasthan: मांस की दुकानें बंद कराने पहुंचे बीजेपी के भगवाधारी बाबा MLA,देखते ही मचा हड़कंप -Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 4, 2023, 11:18 PM IST

Rajasthan Election: राजस्थान की हवा महल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के भगवाधारी बाबा बालमुकुंद आचार्य खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं।

Image

राज्य में कई बीजेपी के विधायक जीतते ही जोरदार एक्शन में दिख रहे हैं

राजस्थान में चुनाव परिणाम आ गए हैं, राज्य में कई बीजेपी के विधायक जीतते ही जोरदार एक्शन में दिख रहे हैं, सूबे के हवामहल से विधायक बने बालमुकुंद आचार्य ने जीत का सर्टिफिकेट मिलते ही मीट की अवैध दुकानों के खिलाफ अभियान स्टार्ट कर दिया है, सोमवार को वह अपनी विधानसभा में मांस की दुकानों को बंद करवाने के लिए पहुंच गए, वो अपनी विधानसभा में पैदल घूम-घूम कर अवैध दुकानों को बंद करवाते नजर आए।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है विधायक बालमुकुंद आचार्य स्पीकर ऑन करके फोन पर नगर निगम के किसी अधिकारी से बात कर रहे हैं, वे उस अफसर से पूछते हैं, 'रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना में जवाब दो...

बाबा बालमुकुंद आचार्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए वहीं बाबा को देखते ही भगदड़ मच गई और लोग मीट की दुकाने बंद कर भागते नजर आए वहीं कांग्रेस ने इस वीडियो पर तंज कर लिखा, बदलता हुआ राजस्थान। पधारो म्हारे देस!

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article