बिजनेस

Share Market Today, 4 December 2023: भाजपा की जीत से निवेशकों की चांदी, एक दिन में कमाए 5.8 लाख करोड़

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 4 December 2023: सेंसेक्स ने 68,918.22 और निफ्टी ने 20,702.65 का ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ। शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों को एक ही दिन में 5.8 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ।

Image

शेयर बाजार में भारी तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी तेजी
  • एक दिन में निवेशकों ने कमाए 5.8 लाख करोड़
  • अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार बढ़त

Share Market News Today, 4 December 2023: हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद आज शेयर बाजार में भारी तेजी आई। सेंसेक्स 1383.93 अंक या 2.05 प्रतिशत ऊपर 68,865.12 पर रहा और निफ्टी 418.9 अंक या 2.07 प्रतिशत ऊपर 20,686.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 68,918.22 और निफ्टी ने 20,702.65 का ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ। शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों को एक ही दिन में 5.8 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ।

एक दिन में कैसे कमाए 5.8 लाख करोड़

शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,37,67,513.03 करोड़ रु थी, जबकि आज ये 3,43,45,791.90 करोड़ रु हो गई। यानी एक ही दिन में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 5.8 लाख करोड़ रु बढ़ी।

किन शेयरों आई तेजी

निफ्टी पर आयशर मोटर्स, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल और आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक प्रॉफिट वाले शेयर रहे। वहीं गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, विप्रो, सन फार्मा और टाइटन कंपनी शामिल हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स का कैसा रहा हाल

निफ्टी फार्मा और मीडिया को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में से प्रत्येक में 1 प्रतिशत की मजबूती हुई। आज आई तेजी के पीछे कारण माने जा रहे हैं। इनमें विधानसभा चुनाव नतीजों के अलावा एशियाई बाजारों में आई तेजी, विदेशों निवेशकों की तरफ से हुई खरीदारी और क्रूड ऑयल के दाम घटना शामिल है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी

  • अडानी ग्रीन : 9.43 फीसदी
  • अडानी एंटरप्राइजेज : 7.07 फीसदी
  • अडानी पोर्ट्स : 6.19 फीसदी
  • अडानी पावर : 5.54 फीसदी
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशन : 5.40 फीसदी
  • अडानी टोटल गैस : 4.41 फीसदी
  • अडानी विल्मर : 1.72 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article